scriptमतदाता का फैसला 1081 ईवीएम में बंद, आब्र्जवर ने की मतदान की रेंडम जांच | Safety of EVM machines | Patrika News

मतदाता का फैसला 1081 ईवीएम में बंद, आब्र्जवर ने की मतदान की रेंडम जांच

locationकोरबाPublished: Apr 24, 2019 08:36:20 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

मतदान की प्रक्रिया से राजनीतिक दल संतुष्ट

मतदान की प्रक्रिया से राजनीतिक दल संतुष्ट

मतदाता का फैसला 1081 ईवीएम में बंद, आब्र्जवर ने की मतदान की रेंडम जांच

कोरबा. लोकसभा की कोरबा सीट पर चुनाव लडऩे वाले १३ प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई है। एक हजार ८१ मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच आईटी कॉलेज की स्ट्रांग रूम में रखा गया है। शेष ९२६ ईवीएम बैकुंठपुर और बिलासपुर में रखा गया है। २३ मई को स्ट्रांग रूम को खोलकर मतों की गणना की जाएगी। इस दिन कोरबा संसदीय क्षेत्र की जनता को नया सांसद मिल जाएगा।
मतदान के लिए कोरबा लोकसभा क्षेत्र में दो हजार सात पोलिंग बूथ बनाए गए थे। एक हजार ८१ ईवीएम से कोरबा जिले में मतदान की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हुई थी। शाम सात बजे से ईवीएम लेकर मतदान दलों का लौटना चालू हुआ। रात करीब तीन बजे तक ईवीएम को आईटी कॉलेज के स्ट्रांग रूम में जमा किया गया। पूरी प्रक्रिया के बाद कर्मचारियों को घर लौटने में सुबह हो गई। ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा गया है। बुधवार को आब्र्जवर जितेन्द्र उपाध्याय और निर्वाचन अधिकारी किरण कौशल टीम के साथ आईटी कॉलेज पहुंची। उन्होंने ईवीएम की सुरक्षा और मतदान का जायजा लिया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें चुनाव को लेकर दलों की राय जानी। राजनीतिक दल चुनाव की प्रक्रिया से संतुष्ट नजर आए। आब्र्जवर उपाध्याय ने राजनीतिक दलों की उपस्थिति में मतदान की रेंडम जांच की। बूथों पर हुए मतदान की संख्या से पीठासीन अधिकारी और इलेक्शन एजेंट की डायरी से मिलान किया गया। तकनीकी गड़बड़ी से बूथों पर बदली गई ईवीएम और वीवी पैट मशीन के नंबर से भी मिलान किया गया।

ईवीएम सुरक्षा एसएसबी के हवाले, स्ट्रांग रूम के आसपास 15 कैमरे
ईवीएम सुरक्षा के लिए आयोग ने कड़े इंतेजाम किए हैं। स्ट्रांग रूम में ईवीएम को रखने के बाद कमरे को आयोग ने सील कर दिया है। यहां तक आने पर प्रतिबंध लगा दी गई है। स्ट्रांग रूम के आसपास १४ से १५ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ईवीएम सुरक्षा का दायित्व सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के हवाले कर दी गई है। एसएसबी की एक कंपनी को स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। इसमें लगभग १०० जवान शामिल हैं। २३ मई तक एसएसबी के जवान ईवीएम की सुरक्षा करेंगे।

लौटने लगी कंपनियां
जिले में शांति पूर्वक चुनाव कराने के बाद पैरा मिलिट्री फोर्स की कंपनियां लौटने लगी हैं। जवान चौथे चरण में होने वाली मतदान के लिए तैयार हो गए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो