scriptआंधी-तूफान में स्कूल का छज्जा गिरा, चपेट में आए 13 बच्चों के हाथ-पैर फ्रैक्चर, CM ने जताया दुख | School balcony falls in korba, 13 children injured | Patrika News
कोरबा

आंधी-तूफान में स्कूल का छज्जा गिरा, चपेट में आए 13 बच्चों के हाथ-पैर फ्रैक्चर, CM ने जताया दुख

Korba hindi news: हादसे में कई बच्चे चपेट में आ गए। जिसमें से 13 बच्चों के हाथ-पैर में गंभीर चोट लगने की खबर है। दुखद घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर दुख जताया।

कोरबाMar 20, 2024 / 06:57 pm

चंदू निर्मलकर

school_accident.jpg
Korba hindi news: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के एक सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा हुआ है। तेज आंधी तूफान में स्कूल का छज्जा गिर गया। हादसे में कई बच्चे चपेट में आ गए। जिसमें से 13 बच्चों के हाथ-पैर में गंभीर चोट लगने की खबर है। दुखद घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर दुख जताया।
यह भी पढ़ें

जवानों को निशाना बनाने नक्सली इन आत्मघाती गोला-बारूद का करते हैं इस्तेमाल, तस्वीरें देख दहल जाएगा दिल

स्कूल का छज्जा गिरने का यह मामला पोड़ी ब्लॉक के दर्री पारा गांव का है। जहां शासकीय प्राथमिक स्कूल का छज्जा तेज आंधी के कारण सीमेंट का सीट बच्चों पर गिर गया। जानकारी के मुताबिक जिस वक्त छज्जा गिरा, उस वक्त स्कूली बच्चे मध्याह्न भोजन कर रहे थे। घायल 13 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।
यह भी पढ़ें

दंतेवाड़ा में नक्सल एनकाउंटर, महिला समेत दो इनामी नक्सली ढेर, पुलिस ने बरामद किया शव



मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया। वहीं घायल बच्चों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की। साथ ही आगामी भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
https://twitter.com/vishnudsai/status/1770429560720343061?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Korba / आंधी-तूफान में स्कूल का छज्जा गिरा, चपेट में आए 13 बच्चों के हाथ-पैर फ्रैक्चर, CM ने जताया दुख

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो