scriptसाहब! वेतन इतना कम है कि नहीं चलता घर का खर्चा | Sir The salary is so low that the home does not run | Patrika News

साहब! वेतन इतना कम है कि नहीं चलता घर का खर्चा

locationकोरबाPublished: Oct 13, 2017 10:56:52 am

Submitted by:

Rajkumar Shah

सफाई कर्मचारी एवं रसोई कर्मचारियों की मानदेय इतनी कम है कि एक परिवार का पालन-पोषण करना उनके लिए भारी पड़ रहा है। ऊपर महंगार की मार झेलनी पड़ रही है।

सफाई कर्मचारी एवं रसोई कर्मचारियों की मानदेय

सफाई कर्मचारी एवं रसोई कर्मचारियों की मानदेय इतनी कम है कि एक परिवार का पालन-पोषण करना उनके लिए भारी पड़ रहा है।

कोरबा. सफाई कर्मचारी एवं रसोई कर्मचारियों की मानदेय इतनी कम है कि एक परिवार का पालन-पोषण करना उनके लिए भारी पड़ रहा है। ऊपर महंगार की मार झेलनी पड़ रही है। शासकीय स्कूल सफाई कर्मचारी एवं रसोई संघ ने प्रशासन के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मानदेय राशि सहित आठ सूत्रीय मांग को लेकर दो दिनों का धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्यस्कूल शिक्षा विभाग ने जून 2011 में स्कूल की साफ-सफाई के लिए स्कूल सफाई कर्मचारी की नियुक्ति की गई है। सफाई कर्मचारियों को सिर्फ दो घंटे की मानदेय 2047 रुपए एवं मध्यान्ह भोजन संचालित महिलओं को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 1200 रूपए का भुगतान किया जाता है।
इस महंगाई की मार में इतने कम रूपए में परिवार चलाना कर्मचारियों एवं महिलाओं के लिए परेशानी का सबब बन गया है। सफाई कर्मचारियों शिक्षा विभाग द्वारा सिफ दो घंटे सेवा ही सेवा ले रही है। शेष समय कर्मचारियों बेरोजगार रहते हैं। कर्मचारियों को न तो कोई दूसरा काम मिल रहा है और न मजदूरी मिल रहा है। जिससे उनके परिवार के पालन-पोषण में संकट मंडरा रहा है।

इसी तरह स्कूल संचालित मध्यान्ह भोजन के तहत महिलाओं द्वारा रसोइया का काम करने अपने परिवार का जीवन-यापन कर रहे हैं। महिलाएं सुबह से स्कूल में बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन से लेकर वितरण और साफ-सफाई का काम करने में पूरा दिन निकल जाता है। इसके बाद भी रसाइयों को 1200 रूपए भुगतान किया जाता है। जिससे उनके परिवारों की स्थिति खराब होती जा रही है।

कर्मचारियों एवं रसोई कर्मचारियों ने प्रशासन के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी 8 सूत्रीय मांगो के लिए दो दिनों का धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। धरना प्रदर्शन करने शासकीय स्कूल सफाई कर्मचारी एवं रसोई संघ जिलाध्यक्ष सावन सम्मार सिंह, जिला सचिव एवं अधिक संख्या में पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए।
ये है संघ की मांग
0 शिक्षा विभाग द्वारा नियमित कर चतुर्थ वर्ग कर्मचारी की भांति वेतनमान दिया जाए।
0 नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
0 उपस्थिति रिकार्ड हस्ताक्षरित होने का प्रावधान किया जाए।
0 भृत्य पदो की भर्ती के दौरान स्कूल सफाई कर्मचारी को प्राथमिकता मिले
0 मध्यान्ह भोजन रसोईया को अकुशल, अर्धकुशल श्रमिक के साथ कलेक्टर दर पर मानदेय का भुगतान किया जाए।
0 स्कूल सफाई कर्मचारी एवं रसोईयों को मानदेय भुगतान प्रतिमाह किया जाए।
0 मध्यान्ह भोजन बनाने के लिए स्कूलों में गैस चूल्हा की व्यवस्था
0 स्कूलों में टायलेटों में पानी के लिए पाईप लाईन की व्यवस्था

ट्रेंडिंग वीडियो