कोरबा

भोजन पकाते समय स्टोव फटा, युवती झुलसी, बेटी को बचाने की कोशिश में पिता भी आया चपेट में

Stove cracked : भिलाई खुर्द में भोजन पकाते समय स्टोव फटने का मामला सामने आया है। दुर्घटना में परिवार के दो सदस्य घायल हुए हैं।

कोरबाFeb 07, 2020 / 11:21 am

Vasudev Yadav

भोजन पकाते समय स्टोव फटा, युवती झुलसी, बेटी को बचाने की कोशिश में पिता भी आया चपेट में

कोरबा. नगर क्षेत्र के ग्राम भिलाई खुर्द में भोजन पकाते समय स्टोव फट गया। इसकी चपेट में आकर युवती झुलस गई। बेटी को बचाने की कोशिश में पिता भी झुलस गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे की बताई जा रही है। भिलाई खुर्द क्रमांक दो में रहने वाली सोनिया प्रजापति घर में स्टोव पर खाना पका रही थी। इस बीच स्टोव की मिट्टी तेल की टंकी फट गई। तेल के छीटें सोनिया के कपड़े व शरीर पर पड़े।
यह भी पढ़ें
बारिश से धान खरीदी प्रभावित, किसानों की चिंता बढ़ी, 15 फरवरी अंतिम तारीख

स्टोव फटने से सोनिया आग की चपेट में भी आ गई। वह जलने लगी। उसकी आवाज को सुनकर पिता गुड्डू प्रजापति मौके पर पहुंचा। उसने बेटी को आग से बचाने की कोशिश की। गुड्डू भी आग की चपेट में आ गया। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर सोनिया को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की सूचना पर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए थे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.