scriptनाबालिग के खुदकुशी मामले में साल भर बाद प्रेमी हुआ गिरफ्तार | Suicide Case: Minor committed suicide | Patrika News

नाबालिग के खुदकुशी मामले में साल भर बाद प्रेमी हुआ गिरफ्तार

locationकोरबाPublished: Sep 19, 2019 11:33:49 am

Submitted by:

Vasudev Yadav

Suicide Case: बालकोनगर क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग लड़की की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया है। नाबालिग ने खुदकुशी के पहले एक पत्र लिखी थी। इसमें पे्रम संबंधों का जिक्र था। घटना बालको थाना क्षेत्र की है।

नाबालिग ने की खुदकुशी, पुलिस को मिला सोसाइड नोट, प्रेमी गिरफ्तार

नाबालिग ने की खुदकुशी, पुलिस को मिला सोसाइड नोट, प्रेमी गिरफ्तार

कोरबा. पिछले वर्ष क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने सुसाइड नोट लिखकर घर में फांसी लगा ली थी। उसमें प्रेमी का जिक्र किया था। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस पत्र के लिखावट की जांच कर रही थी। इसे पुलिस ने हस्तलिपि विशेषज्ञ रायपुर भेजा था। जांच के बाद पुलिस ने पत्र को सही पाया है।
पुलिस ने बताया कि नाबालिग और बालको कर्मी विक्रम यादव के बीच प्रेम संबंध था। नाबालिग लड़की ने विक्रम के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा था। इसके लिए अपनी सहेली के साथ विक्रम के घर भी गई थी। विक्रम ने शादी से इनकार कर दिया था। इससे क्षुब्ध होकर नाबालिग लड़की घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर कार्रवाई कर रही थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी विक्रम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें
Snake Bite: मवेशियों के लिए घास काट रही महिला को सांप ने काटा, मौत

वहीं दूसरी ओर मोबाइल पर महिला को अश्लील फोटो भेजकर परेशान करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक पर केस दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि महिला मानिकपुर चौकी क्षेत्र में रहती है। घरेलू काम करती है। 16 व 17 सितंबर को एक व्यक्ति द्वारा अपने नंबर से महिला की नंबर पर कई बार अश्लील फोटो भेजा गया। महिला ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। मानिकपुर चौकी को सूचना दी गई। पुलिस ने फोटो भेजने वाले युवक के खिलाफ महिला को अपमानित करने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से महिला बेहद परेशान है।
Click &
यह भी पढ़ें

Chhattisgarh News

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो