कोरबा

भरी पंचायत में चप्पल से पिटाई के बाद, युवक के खुदकुशी मामले में दो महिला सहित छह गिरफ्तार, पढि़ए पूरी खबर…

Suicide Case: पंचायत में चप्पल से मारपीट की घटना से निराश होकर खुदकुशी करने वाले युवक के मौत की जांच तेज हो गई है। पुलिस ने दो महिला सहित छह लोगों को गिरफ्तार पर जेल भेज दिया है।

कोरबाSep 13, 2019 / 09:34 pm

Vasudev Yadav

भरी पंचायत में चप्पल से पिटाई के बाद, युवक के खुदकुशी मामले में दो महिला सहित छह गिरफ्तार, पढि़ए पूरी खबर…

कोरबा. युवक की खुदकुशी मामले में ग्राम छिंदपानी निवासी भारत सिंह अगरिया, कुमारी बाई, राधा बाई , ग्राम लिटियाखार निवासी रमेश कुमार, एतमानगर बांगो निवासी संतोष अगरिया और ग्राम उड़ता निवासी राजकुमार कश्यप को गिरफ्तार किया गया है। छह अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ पाली थाने में आईपीसी की धारा 294, 506, 323, 342, 384, 306/34 के तहत केस दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। मजिस्ट्रेट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस की ओर से जारी एक लिखित बयान में बताया है कि 26 अगस्त को एक महिला एक व्यक्ति के खेेत में धान की निंदाई करने गई थी। इस बीच महिला अपने घर कुछ समय के लिए बच्चे को दूध पिलाने के लिए घर गई थी। इसके बाद पुन: खेत की ओर लौट रही थी। रास्ते में महिला से छेडख़ानी हुई थी। बलराम कश्यप नाम के युवक पर महिला ने छेडख़ानी का आरोप लगाया था।
यह भी पढ़ें
चोरी-छिपे किया जा रहा था दाह संस्कार, पुलिस को भनक लगते ही पानी डालकर बुझाया, फिर…

सात सितंबर को बलराम कश्यप ग्राम उड़ता के सप्ताहिक बाजार गया था। एक चाट की दुकान पर महिला ने बलराम को पहचान लिया था। उसने अपने साथ हुई छेडख़ानी की जानकारी अपने पति सहित परिवार के अन्य सदस्यों को दी थी। महिला के परिवार वालों ने बलराम की उड़ता के बाजार में एक राय होकर लात-घुसा और चप्पल से पिटाई की थी। बलराम को बाइक पर जबरदस्ती बैठाकर अपने गांव भादाकछार ले गए थे। महिला के घर पंचायत बैठी थी।

यह भी पढ़ें
इस बात को लेकर बौखलाए पति ने बाजार से लौटते वक्त कर दी पत्नी की हत्या, फिर घर पहुंच कर ये कहा…

इसमें गांव के सरपंच दिलाराम, उप सरपंच बजरंग लाल, चंदन सिंह, गांव के सचिव राजकुमार कश्यप, छिंदपानी निवासी शोभाराम जगत, रामेश्वर कैलाश सहित 30 से 40 लोग शामिल हुए थे। पंचायत में भी युवक को चप्पल से पीटा गया था। पंचायत ने युवक पर ५० हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था। इसे 15 सितंबर को अदा करने के लिए कहा था। बाजार और पंचायत में मारपीट के बाद युवक खुद को अपमानित महसूस कर रहा था। इसके बाद दो दिन बाद युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। परिवार पर दबाव बनाने के लिए गांव के सरपंच सहित अन्य लोगों ने एक इकरारनामा लिखवा लिया था। इसमें आरोपियों ने खुद को बेकसूर बताया था। बलराम के अंतिम संस्कार में भी आरोपी शामिल नहीं हुए थे। घटना की सूचना पर पुलिस केस दर्जकर जांच कर रही है।

Click &
यह भी पढ़ें

Chhattisgarh News

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.