scriptआईजी ने किया वार्षिक परेड का निरीक्षण | The annual parade IG | Patrika News

आईजी ने किया वार्षिक परेड का निरीक्षण

locationकोरबाPublished: Nov 16, 2016 04:07:00 pm

बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा ने पुलिस लाइन में
वार्षिक निरीक्षण किया। परेड की सलामी ली। दरबार लगाकर कर्मचारियों से सीधी
बातचीत की।

The annual parade IG

The annual parade IG

कोरबा. बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा ने पुलिस लाइन में वार्षिक निरीक्षण किया। परेड की सलामी ली। दरबार लगाकर कर्मचारियों से सीधी बातचीत की।
रेंज आईजी का पदभार ग्रहण करने के बाद विवेकानंद सिन्हा पहली बार कोरबा में वार्षिक परेड का निरीक्षण करने पहुंचे। पुलिस ने लाइन में परेड का निरीक्षण किया। लाइन में मौजूद संसाधनों का जायजा लिया। अफसरों से बातचीत की। दस्तावेजों की जांच की। दरबार लगा कर्मचारियों की समस्या सुनी। समस्या के निराकरण का भरोसा दिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डी श्रवण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तारकेश्वर पटेल, सीएसपी दर्री सुखनंदन राठौर, सुरेन्द्र साय पैकरा, संजय महादेवा सहित सभी थानों के थानेदार उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो