scriptछज्जा गिरा, मलबे में दबे तीन मजदूर, एक की मौत | The death of the laborer due to falling of the roof | Patrika News

छज्जा गिरा, मलबे में दबे तीन मजदूर, एक की मौत

locationकोरबाPublished: Jul 17, 2019 08:59:31 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

Korba crime : हरदीबाजार क्षेत्र में दीवार का छज्जा ढहने से तीन मजदूर दब गए। गंभीर हालत में मजदूर को कोरबा के निजी अस्पातल पहुंचाया गया। उसकी मौत हो गई।

हरदीबाजार क्षेत्र में दीवार का छज्जा ढहने से तीन मजदूर दब गए। गंभीर हालत में मजदूर को कोरबा के निजी अस्पातल पहुंचाया गया। उसकी मौत हो गई।

छज्जा गिरा, मलबे में दबे तीन मजदूर, एक की मौत

कोरबा. घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। दीपका थाना क्षेत्र के गांव मानिकपुर के रहने वाले तीन मजदूर संतोष कुमार यादव, धन सिंह और भवनाथ सिंह एक ठेकेदार के अधीन रोजी मजदूरी करते थे। बुधवार को हरदीबाजार चौकी क्षेत्र के गांव मनगांव में रहने वाले एक व्यक्ति के घर मकान की मरम्मत करने गए थे। दोपहर में एक के नीचे बैठकर आराम कर रहे थे। इसबीच मकान का धज्जा भर भराकर गिर गया। तीनों मजदूर दब गए। घटना स्थल पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया।
यह भी पढ़ें
चालक को लगी झपकी, हाईवे से नीचे गड्ढे में गिरी मेटाडोर

उन्हें हरदीबाजार के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर संतोष यादव को डॉक्टर ने कोरबा के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान संतोष की मौत हो गई। सूचना पर रामपुर चौकी में पुलिस ने मर्ग कायम किया है। रामपुर चौकी प्रभारी अशोक शर्मा ने संतोष के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा घटना दोपहर लगभग दो बजे हुई। संतोष की मौत की सूचना पर ग्राम मानिकपुर के सरपंच सहित अन्य लोग अस्पताल पहुंचे थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो