scriptइस मनचले की वजह से लड़की ने उठा लिया था इतना बड़ा कदम, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे | The girl had taken such a big step | Patrika News

इस मनचले की वजह से लड़की ने उठा लिया था इतना बड़ा कदम, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

locationकोरबाPublished: Dec 15, 2018 04:05:34 pm

Submitted by:

Shiv Singh

कोरकोम में रहने वाले तुलसी केशरवानी

कोरकोम में रहने वाले तुलसी केशरवानी

कोरकोम में रहने वाले तुलसी केशरवानी

कोरबा. रास्ते चलती युवती से छेडख़ानी और फोटो खींचकर बदनाम करने की नीयत से वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कोरबा के कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है।

पुलिस ने बताया कि छेडख़ानी के आरोप में कोरकोम में रहने वाले तुलसी केशरवानी को गिरफ्तार किया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से जेल भेज दिया गया। तुलसी का एक अन्य साथी मिलन श्रीवास फरार है। उसकी तलाश जारी है। आरोपी को गिरफ्तार करने से पहले पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज किया। इसमें पता चला कि दोनोंं लड़के पिछले दो तीन माह से लड़की को परेशान करते थे। रास्ते में जबरदस्ती बाइक पर लिफ्ट लेने के लिए दबाव डालते थे। अश्लील टिप्पणी भी करते थे।
हाल ही युवकों ने युवती की एक फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। युवकों की हरकत से तंग होकर युवती ने बुधवार की रात जहर पी लिया था। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। लड़की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने पीडि़त लड़की का बयान दर्ज किया। इसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ अजाक थाने में केस दर्ज किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो