आवारागर्दी पड़ गई भारी, पुलिस ने कराई उठक बैठक, शराबी चालक भी चढ़ गए हत्थे
कोरबाPublished: Sep 26, 2022 05:47:56 pm
बिना कारण सड़क पर आवारागर्दी करने वाले युवक शनिवार की रात पुलिस की हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने कान पकड़कर उठक बैठक कराई। रात को शराब पीकर दुपहिया और चारपहिया गाड़ियां की एक्सीलेटर दबाते चालक भी धरे गए। पुलिस ने 12 चालकों को पकड़ लिया। उन्हें देर रात तक पुलिस हिरासत में रखा गया। छोटी बड़ी गाड़ियों की भी चेकिंग हुई।


आवारागर्दी पड़ गई भारी, पुलिस ने कराई उठक बैठक, शराबी चालक भी चढ़ गए हत्थे
अचानक शुरू हुई चेकिंग को देखकर शहर लोग हैरान हो गए। लोगों को आशंका हुई कि शहर में कोई वारदात हुई होगी। इस कारण पुलिस अचानक रात में गाड़ियों की चेकिंग कर रही है। लेकिन आशंका गलत साबित हुई। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शहर में पुलिस की ओर से यह कदम उठाया गया था। चेकिंग की कमान पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह संभाल रहे थे। चेकिंग शुरू करने से पहले एसपी सिंह ने निहारिका क्षेत्र में अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।