scriptकोयला कामगारों के बोनस पर 14 को दिल्ली में होगी बैठक | The meeting will held in delhi | Patrika News

कोयला कामगारों के बोनस पर 14 को दिल्ली में होगी बैठक

locationकोरबाPublished: Sep 02, 2019 04:17:22 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

कोयला उद्योग में काम करने वाले लगभग पौने तीन लाख कर्मचारियों के बोनस पर 14 सितंबर को दिल्ली में एक बैठक होगी।

कोयला कामगारों के बोनस पर 14 को दिल्ली में होगी बैठक

कोयला कामगारों के बोनस पर 14 को दिल्ली में होगी बैठक

कोरबा. कोयला उद्योग में काम करने वाले लगभग पौने तीन लाख कर्मचारियों के बोनस पर 14 सितंबर को दिल्ली में एक बैठक होगी। इसमें कोल इंडिया और श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे।


पिछले साल कोयला कर्मचारियों को 60 हजार 500 रुपए का बोनस मिला था। इस साल बोनस की राशि में पांच से 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी की संभावना है। हालांकि यूनियन की ओर से अभी पत्ता नहीं खोला गया है। श्रमिक नेताओं का कहना है कि बैठक के दिन ही स्थिति स्पष्ट होगी। कुछ श्रमिक नेता यह भी मान रहे हैं कि बोनस राशि में बढ़ोत्तरी करने से पहले कोल इंडिया घाटे में चलने वाली कंपनियों की स्थिति का मामला उठा सकता है।
ऐसा करके प्रबंधन श्रमिक नेताओं को पर दबाव बनाने की कोशिश करेेगा। ताकि बोनस की राशि मेें कम से कम की बढ़ोत्तरी हो सके। वित्तीय वर्ष 2018-19 में कोल इंडिया का प्रदर्शन अच्छा रहा है। इस अवधि मेें कोल इंडिया ने 17 हजार करोड़ रुपए से अधिक का लाभांस प्राप्त किया है।
Read more : पुलिस बोली जिस दिन होगा प्रकाशन उसी दिन से प्रदेश में नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू


बैठक पर एसईसीएल के 53 हजार कर्मचारियों की नजर
दिल्ली में होने वाली बैठक पर एसईसीएल के 53 हजार 700 से अधिक कर्मचारियों की नजर है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि इसबार 65 से 70 हजार रुपए तक बोनस जरूर मिल सकता है। एसईसीएल की कोरबा, दीपका, गेवरा और कुसमुंडा स्थित कोयला खदान में लगभग 14 हजार कर्मचारी काम करते हैं।


कर्मचारियों के बोनस पर बाजार की नजर
कर्मचारियों को मिलने वाली बोनस पर बाजार की भी निगाहें टिकी हैं। मांग की कमी से जूझ रहे कपड़ा व्यापारियों को कारोबार में बढ़ोत्तरी की उम्मीद जगी है। कर्मचारियों के बोनस पर ऑटो मोबाइल सेक्टर की भी नजर है। कार और बाइक की बुकिंग अभी से चालू हो गई हैं। लेकिन बुकिंग की रफ्तार सुस्त है। बोनस का एक बड़ा हिस्सा सराफा बाजार में आता है। इस बार सोने चांदी की भाव में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी से सराफा व्यापारी के साथ खरीदार भी परेशान हैं। सोना व चांदी आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो