तकनीकी रुप से भी महिलाएं हुई सक्षम
सहायक संचालक मछली पालन ने बताया कि समूह की महिलाओं को मिश्रित मत्स्य बीज, ग्रासकॉर्प, कॉमनकॉर्प, मत्स्य बीज अंगुलिका तथा संतुलित परिपूरक आहार भी प्रदान किया गया है। मत्स्य विभाग द्वारा महिला समूह को तकनीकी मार्गदर्शन भी दिया गया है जिससे समूह को आधुनिक तकनीक से मछली पालन करने में मदद मिली है। समूह को विभागीय मौसमी तालाबों में स्पान संवर्धन योजनांतर्गत वर्ष 2021-22 में 25 लाख मिश्रित स्पान प्रदान किया गया है।