हड़ताल में मजदूर संघ शामिल नहीं
इस हड़ताल में भारतीय मजदूर संघ शामिल है। संघ के महामंत्री राधेश्याम जायसवाल ने कहा है कि यह हड़ताल राजनीति से प्रेरित है। इस हड़ताल से नेशनल फ्रांट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन ने भी दूरी बना ली है। एनएफआईटीयू ने हड़ताल निजी स्वार्थ से प्रेरित बताया हैै। संघ के अध्यक्ष दीपक जायसवाल कहना है कि कोयला उद्योग में हड़ताल कॉलरी मजदूरों के आह्वान पर होनी चाहिए। इस हड़ताल में कॉलरी मजदूर नहीं शामिल है। बल्कि बाहरी लोग हड़ताल का नेतृत्व कर रहे हैं।
हड़ताल से पहले एसईसीएल के सीएमडी डॉ. प्रेमसागर मिश्रा ने एक अपील जारी की है। कहा है कि हड़ताल राष्ट्र और कंपनी हित में नहीं है।