25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Korba / पोषाहार में ये कैसी गड़बड़ी! उत्पादन व एक्सपायरी डेट ही नहीं

पोषाहार में ये कैसी गड़बड़ी! उत्पादन व एक्सपायरी डेट ही नहीं

आंगनबाड़ी केंद्रों पर निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितताएं, उपनिदेशक ने निरस्त किया समूह का अनुबंध।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Gaurav Kumar Khandelwal

•

Updated: 11 Feb 2017, 8:47 PM IST

How are these disturbances in nutrition! Production and expiry date is not

How are these disturbances in nutrition! Production and expiry date is not

सिकराय. महिला एवं बाल विकास विभाग उपनिदेशक सरोज मीना ने शनिवार को ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान केन्द्र खुले मिलने व कार्यकर्ताओं के गैर हाजिर मिलने, वेशभूषा में नहीं मिलने पर नोटिस जारी किया गया। साथ ही पोषाहार में उत्पादन व एक्सपायरी डेट नहीं मिलने पर महिला स्वयं सहायता समूह का अनुबंध निरस्त किया।

उपनिदेशक मीना ने बताया कि निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र पांचोली में महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा वितरित किए जा रहे पोषाहार के पैकेट्स की जांच की गई। इसमें न तो उत्पादन तिथि मिली और ना ही एक्सपायर तिथि अंकित मिली।

इस पर श्री बालाजी महिला स्वयं सहायता समूह पांचोली का अनुबंध निरस्त कर दिया गया। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता की बेटी का नाम भी समूह के सदस्य के रूप में पाया गया। साथ ही कार्यकर्ता, सहयोगिनी एवं सहायिका के वेशभूषा में नहीं मिलने पर नोटिस जारी किया गया है।

उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र हिंगी में सहयोगिनी कमलेश मीणा के लंबे समय से बिना सूचना पर अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। नोटिस के बाद भी उपस्थित नहीं होने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

उपनिदेशक ने बताया कि आंगनबाड़ी के न्द्र कालेड़ा प्रथम व द्वितीय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान केन्द्र तो खुले मिले, लेकिन कार्यकर्ता, सहयोगिनी व सहायिका अनपुस्थित मिली। जबकि उपस्थिति रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज कर रखी थी। संबंधित महिला पर्यवेक्षक को कार्यकर्ता सहित अन्य को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।