कोरबा

बिजली खंबे को तोड़कर ढाबे में धड़धड़ाकर घुस गया ट्रेलर, लोगों में मची अफरा-तफरी

Road Accident: कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर चालक ने ट्रेलर को तेज रफ्तार से चलाते हुए बिजली के खंभे को ठोकार मार दिया।

कोरबाApr 08, 2024 / 06:32 pm

Kanakdurga jha

Road Accident: कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर चालक ने ट्रेलर को तेज रफ्तार से चलाते हुए बिजली के खंभे को ठोकार मार दिया। इसके बाद गाड़ी अनियंतित्र होकर ढाबा में जा घुसी। हादसे में ढाबा संचालक को लगभग छह लाख रुपए का नुकसान हुआ है। संचालक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि ग्राम उरगा में रहने वाला सुरजीत सिंह का कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर ढाबा का संचालन करता है। शनिवार सुबह लगभग सवा चार बजे ट्रेलर चांपा से कोरबा की ओर जा रहा था। चालक ने गाड़ी को तेजरफ्तार से चला रहा था। इस बीच गाड़ी अनियंतित्र हो गई। ट्रेलर ने बिजली के खंभे को ठोकर मारते हुए ढाबा में जा घुसी।
यह भी पढ़ें

यहां तो रूस,अमेरिका के राष्ट्रपति भी मोदी से हाथ मिलाने बेताब रहते है…. बोल गए CM विष्णु



आरोपी ट्रेलर क्रमांक सीसी 04 एनडब्ल्यू 0120 का चालक है। सुरजीत ने बताया कि घटना में ढाबा का दो कक्ष, किचन, हॉल और कार क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही खाद्य सामाग्री भी खराब हो गए। इससे लगभग छह लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुया है। ढाबा संचालक की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि जिले के विभिन्न मार्गों पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके बाद भी भारी वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण नहीं लग पा रही है।

Hindi News / Korba / बिजली खंबे को तोड़कर ढाबे में धड़धड़ाकर घुस गया ट्रेलर, लोगों में मची अफरा-तफरी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.