scriptमानिकपुर क्षेत्र से दो महिला का अपहरण, एक ने भागकर बचाई जान, तो दूसरे को पुलिस ने यहां से किया बरामद | Two women abducted from Manikpur area | Patrika News
कोरबा

मानिकपुर क्षेत्र से दो महिला का अपहरण, एक ने भागकर बचाई जान, तो दूसरे को पुलिस ने यहां से किया बरामद

Abducted case: मानिकपुर बायपास मार्ग पर पुलिया के पास से अगवा की गई एक महिला को पुलिस ने शहर के एक स्लम बस्ती से बरामद किया है। महिला के नशे में होने के कारण उससे पूछताछ नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

कोरबाNov 30, 2019 / 10:39 am

Vasudev Yadav

मानिकपुर क्षेत्र से दो महिला का अपहरण, एक ने भागकर बचाई जान, तो दूसरे को पुलिस ने यहां से किया बरामद

मानिकपुर क्षेत्र से दो महिला का अपहरण, एक ने भागकर बचाई जान, तो दूसरे को पुलिस ने यहां से किया बरामद

कोरबा. कुसमुंडा क्षेत्र की दो महिलाएं मानिकपुर बायपास रोड पर स्थित पुलिया के पास पहुंची थी। इस बीच दो युवकों ने दोनों महिलाओं का अपहरण कर लिया। एक महिला युवक के चंगुल से बचकर भाग निकली। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दूसरी महिला की रात भर पतासाजी की शुक्रवार सुबह तक भी कोई जानकारी नहीं मिली।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सहित विभाग के आला अधिकारी मानिकपुर चौकी पहुंचे। घटना के संबंध में आरोपियों के चंगुल से फरार महिला से जानकारी ली। दूसरी महिला की पतासाजी के लिए पांच अलग-अलग टीमें बनाई गई। शुक्रवार की शाम पुलिस ने साइबर सेल की मदद से महिला को शहर के एक स्लम बस्ती राताखार से ढंूढ निकाली। महिला शराब के नशे में थी, उससे मानिकपुर चौकी में लाकर पूछताछ की गई। रात भर महिला किसके साथ और किन परिस्थितियों में रही, यह स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि बयान के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। बयान के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
Read Modre: खड़ी बस को कंटेनर ने मारा टक्कर, 11 घायल, वैवाहिक कार्यक्रम से घर लौट रहा था परिवार

मामला देह व्यापार से जुड़े होने की चर्चा
इधर घटना को लेकर दिन भर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। मानिकपुर चौकी में पुलिस की मौजूदगी और लोगों की भीड़ को देखकर लोग दिन भर घटना के संबंध में जानकारी जुटाते रहे। बताया जाता है कि दोनों महिला कुसमुंडा क्षेत्र की रहने वाली हैं। गुरुवार की शाम मानिकपुर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के घर पहुंची थी। रात्रि लगभग 8.30 बजे दोनों महिलाएं मानिकपुर पोखरी के पास स्थित डम्पिंग पर गई थी। इस बीच कुछ युवकों ने दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। एक महिला युवकों के चंगुल से बचकर फरार हो गई, वह डंपिंग के पास ही आवास बनाकर रहने वाले एक व्यक्ति के घर पहुंच गई। महिला ने घटना की जानकारी परिवार को दी। देर रात पुलिस को भी अवगत कराया गया।

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम घटना स्थल पर पहुंची। घटना की जानकारी लेने के बाद विभाग के वरिष्ठ अफसरों को अवगत कराया। युवकों के चंगुल से दूसरी महिला को छुड़ाने के लिए पुलिस ने ओवरबर्डन एरिया में खोजबीन की, कोई जानकारी नहीं मिली। गुरुवार सुबह महिला की तलाश फिर चालू की गई। डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस ओवरबर्डन इलाके में पहुंची। काफी खोजबीन के बाद पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिला। अगवा करने वाले युवक के बारे में भी पुलिस को जानकारी मिली। पुलिस ने मामले की पतासाजी चालू की। साइबर सेल की मदद से महिला को खोज निकाला। बताया जाता है कि दोनों महिलाओं ने गुरुवार की रात शराब पी थी।

Home / Korba / मानिकपुर क्षेत्र से दो महिला का अपहरण, एक ने भागकर बचाई जान, तो दूसरे को पुलिस ने यहां से किया बरामद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो