scriptयहां भाजपा-कांग्रेस के बीच नहीं, बल्कि दो पड़ोसियों के बीच है टक्कर, रोचक होगा मुकाबला | Urban body elections 2019: Collision between two neighbors | Patrika News

यहां भाजपा-कांग्रेस के बीच नहीं, बल्कि दो पड़ोसियों के बीच है टक्कर, रोचक होगा मुकाबला

locationकोरबाPublished: Dec 12, 2019 01:26:25 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

Urban body elections 2019: दोनों प्रत्याशियों के घर के बीच सिर्फ 10 कदम का फासला, किसका दें साथ, असमंजस में मोहल्लेवासी

यहां भाजपा-कांग्रेस के बीच नहीं, बल्कि दो पड़ोसियों के बीच है टक्कर, रोचक होगा मुकाबला

यहां भाजपा-कांग्रेस के बीच नहीं, बल्कि दो पड़ोसियों के बीच है टक्कर, रोचक होगा मुकाबला

कोरबा. वार्ड क्रमांक 28 राजेन्द्र प्रसाद नगर। वार्ड से सिर्फ दो प्रत्याशी ही मैदान में है। यहां भाजपा-कांग्रेस नहीं दो पड़ोसियों के बीच टक्कर है। दोनों प्रत्याशियों के घर के बीच सिर्फ 10 कदम का फासला है। किसके प्रचार में साथ दें, पड़ोसी भी असमंजस की स्थिति में है।
शहर का सबसे रिहायशी और पढ़े-लिखे वार्ड में से एक है आरपीनगर वार्ड। इस बार इस वार्ड में दो महिलाओं ेके बीच सीधी टक्कर है। भाजपा ने जहां इंजीनियर प्रतिभा शर्मा को प्रत्याशी बनाया है तो कांग्रेस ने अर्चना उपाध्याय पर दांव खेला है। अर्चना उपाध्याय इस वार्ड से पहले पार्षद और नेता प्रतिपक्ष रह चुकी है। इस बार भाजपा ने अर्चना उपाध्याय के गढ़ में सेंध लगाने के लिए प्रतिभा शर्मा को प्रत्याशी बनाया है।
यह भी पढ़ें
कहीं सिर्फ पांच सौ वोट पर मिलेगी जीत, तो कहीं दो हजार वोट मिलने के बाद भी होगी हार

भाजपा प्रत्याशी अर्चना उपाध्याय की ही पड़ोसी है। फेस टू जहां से अर्चना को पिछली बार अधिक वोट मिले थे वहां से भाजपा प्रत्याशी खड़े होने से कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती साबित होगी। अपने गढ़ को बचाने के साथ-साथ फेस वन, कोसाबाड़ी सहित अन्य क्षेत्र में भी वोट साधना मुश्किल होगा। इधर आरपीनगर फेस टू के लोग असमंजस की स्थिति में है किसके प्रचार में साथ जाए और किसके साथ ना जाए। दरअसल इस फेस टू में दोनों परिवार की अच्छी पकड़ है। जनता के बीच सुगबुगाहट चल रही है कि इस बार यहां वकील की चलेगी या फिर इंजीनियर की। किसकी नैय्या पार लगेगी। शिक्षा के मामले मेें दोनों एक-दूसरे को टक्कर दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें

Urban body elections 2019

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो