scriptजिंदा जल गया था कार चालक, कंटेनर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज | Was burnt alive car driver | Patrika News

जिंदा जल गया था कार चालक, कंटेनर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

locationकोरबाPublished: Feb 05, 2018 10:16:02 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

– पुलिस चालक की तलाश कर रही है। घटना पहली फरवरी की है।

जिंदा जल गया था कार चालक,  कंटेनर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
कोरबा . राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या १११ पर लमना के पास सड़क दुर्घटना में मारे गए दो युवकों के मामले में पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। कंटेनर चालक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। घटना पहली फरवरी की है। कंटेनर एमएच 04 वाई 8849 का चालक अंबिकापुर की ओर से कटघोरा जा रहा है। लमना के पास विपरीत दिशा आ रही होंडा सिटी कार को ठोकर मार दिया था।
यह भी पढ़ें
ट्रक पर जाली नंबर लिख कर उठाए थे 23 लाख का तेंदू पत्ता, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

कार कंटेनर में फंस गई थी। कंनेटर कार को घसीटते हुए कुछ दूर तक ले गई थी। इसके बाद कार में आग लग गई थी। कार में दो लोग जल गए थे। इसमें ड्राइवर संजू और उसका साथी राकेश तिवारी शामिल था। दोनों टांटीबंध रायपुर के निवासी थी। एक डॉक्टर की कार को शो रूम से मरम्मत कराकर अंबिकापुर ले जा रहे थे। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी से हवाले से एफआईआर में लिखा है कि कंटेनर चालक जानता था कि तेज रफ्तार वाहन चलाने से दुर्घटना हो सकती है। इसमें किसी की जान जा सकती है।
यह भी पढ़ें
#Topic Of The Day – बच्चों को बनाएं चरित्रवान, कुसंगति से रखें दूर : मसीह

प्रत्यक्षदर्शी बयान के आधार पर पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत केस दर्ज किया है। कोर्ट में चालक के दोषी पाए जाने पर 10 वर्ष तक की सजा हो सकती है। कंटेनर बांगो पुलिस ने जब्त किया है। इसकी जांच की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या १११ पर लमना के पास हुए भीड़ण सड़क दुर्घटना में दो लोग जिंदा जल गए थे। मरने वालों में कार का ड्राइवर भी शामिल था। दुर्घटना गुरुवार शाम लगभग 5.30 बजे थी। कार सीजी 15 डीडी 7547 बिलासपुर के रास्ते अंबिकापुर की तरफ जा रही थी। बिलासपुर- अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 111 पर बांगो थाना क्षेत्र में ग्राम लमना मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही कंटेनर एनएच 40 डब्ल्यू 8840 ने कार को सामने से टक्कर मार दिया था। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कंटेनर कार को घसीटते हुए आठ से 10 फीट तक ले गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो