सोमवार दोपहर लगभग दो बजे बुधवारो घर में सोई हुई थी। इस बीच पति रवेश पहुंचा। उसने डंडे से पत्नी के सिर पर मारा। सिर फट गया। बुधवारो की मौत हो गई। पत्नी की मौत से रवेश डर गया। कानून से बचने के लिए उसने पत्नी के शव को घर के सेप्टिक टैंक में डाल दिया। शाम को बालकोनगर थाना पहुंचा। पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी बुधवारो दोपहर से लापता है। रवेश की रिपोर्ट पर पुलिस ने बुधवारो की पतासाजी शुरू की।
मंगलवार को मामले की जांच के लिए रूमगरा पहुंची। परिवार के सदस्यों का बयान दर्ज किया गया। इस बीच सेप्टिक टैंक को देखकर पुलिस को संदेह हुआ। टैंक के उपर लकड़ी रखा गया था। पुलिस ने लकड़ी को हटाया तो सेप्टिक टैंक का ढक्कन उठा हुआ था। पुलिस को संदेह हुआ। ढक्कन को खोला गया। सेप्टिक टैंक में बुधवारो की लाश पड़ी थी। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पूछताछ के बाद बुधवारो की हत्या के आरोप में रवेश को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर लिया है। हत्या की सूचना पर आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर एकत्र हो गए थे।
घटना समय घर में कोई नहीं था। बुधवारो के पुत्र और पुत्री स्कूल गए थे। उसकी सास खेत में काम कर रही थी। बुधवारो घर में अकेली सोई थी। इस बीच उसका पति रवेश पहुंचा था।