scriptWife spent her husband's earnings in her maternal house | पति के कमाई को पत्नी ने मायके में उड़ाया, हुआ विवाद तो चली गई महिला की जान | Patrika News

पति के कमाई को पत्नी ने मायके में उड़ाया, हुआ विवाद तो चली गई महिला की जान

locationकोरबाPublished: Nov 12, 2022 10:28:29 pm

Submitted by:

Rajesh Kumar kumar

पति की कमाई को मायके में खर्च करना एक महिला को भारी पड़ गया। दोनों के बीच रुपए को लेकर विवाद हुआ। नाराज पति ने पत्नी के सिर को पकड़कर दीवार में ठोकर मार दिया।

पति के कमाई को पत्नी ने मायके में उड़ाया, हुआ विवाद तो चली गई महिला की जान
पति के कमाई को पत्नी ने मायके में उड़ाया, हुआ विवाद तो चली गई महिला की जान


माथे पर गंभीर चोट लगने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि धरम सिंह सिदार उम्र 45 वर्ष पत्नी रजनी सिदार के साथ हरदीबाजार उतरदा रोड में रहने वाले यदुनाथ सिंह राठौर के किराए की मकान में रहता था। शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे मकान मालिक ने धरम सिंह के पुत्र हेमंत सिंह को बताया कि उसकी मां रजनी दोपहर से घर के बाहर नहीं निकली है। हेमंत का पिता धरम सिंह घर से फरार है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.