scriptभाजपा के दीपका मंडल अध्यक्ष पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप | Woman charged with misdeed | Patrika News

भाजपा के दीपका मंडल अध्यक्ष पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

locationकोरबाPublished: May 17, 2019 07:18:13 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

– अजाक पुलिस ने चालू किया जांच

भाजपा के दीपका मंडल अध्यक्ष पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

भाजपा के दीपका मंडल अध्यक्ष पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, थाना पहुंचा मामला

कोरबा. भारतीय जनता पार्टी के दीपका मंडल अध्यक्ष द्वारिका शर्मा पर एक महिला ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत अजाक थाने में दर्ज कराई है। महिला विधवा है। महिला का आरोप है कि पति की मौत के बाद द्वारिका ने नजदीकी बढ़ाई। झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। उसे अलग-अलग स्थान पर ले गया। बिलासपुर में कुछ दिन तक पत्नी बनाकर रखा। इसके बाद छोड़ दिया। साथ में रखने का दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी दिया। महिला की शिकायत पर अजाक पुलिस ने जांच चालू की है। हालांकि अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। अजाक डीएसपी डीडी दिवान ने बताया कि महिला ने 2015 से 2018 के बीच शोषण का आरोप द्वारिका पर लगाया है। शिकायत की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें
Breaking : पढि़ए क्या हुआ जब शादी समारोह के बाद आधी रात घर लौट रहे बाइक सवार युवक हाथी से टकराए

भरण पोषण का मामला कोर्ट में
इधर, द्वारिक ने बताया है कि महिला इस साल जनवरी में उनके घर पहुंची थी। उसने भरण पोषण की मांग को लेकर एक केस कटघोरा की कोर्ट में दायर किया है। अब दुष्कर्म का आरोप लगा रही है। आरोप गलत है। द्वारिका का कहना है कि महिला ने उन्हें फंसाने की साजिश रची है। इसमें विरोधी महिला का साथ दे रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो