कोरबा

शादी के नौ महीने बाद महिला ने की आत्महत्या, ससुराल पक्ष के लोग करते थे प्रताड़ित, पति गिरफ्तार

CG Suicide Case: गौरव एसबीएस कालोनी कोरबा पुराना चीपहाउस इलाके का रहने वाला है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

कोरबाApr 13, 2024 / 03:41 pm

Shrishti Singh

Korba Crime News: पत्नी को खुदखुशी के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने उसके पति गौरव कुमार जांगड़े को गिरफ्तार कर लिया है। गौरव एसबीएस कालोनी कोरबा पुराना चीपहाउस इलाके का रहने वाला है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें

Rajnath In Balod: राजनाथ की जनसभा में BJP में शामिल हुए कांग्रेस के दिग्गज, बोले – जिन्होंने हमें सनातन से जोड़ा हम उनके साथ



पुलिस ने बताया कि एसईसीएल जीएम ऑफिस के करीब स्थित एसबीएस कालोनी पुराना चीपहाउस के पास काबिज भूमि पर निर्मित मकान नंबर 4 में गौरव कुुमार जांगड़े का परिवार रहता है। मई 2023 में गौरव की शादी बिलाईगढ़ नवापारा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ की रहने वाली प्रीति के साथ हुआ था। 26 मार्च होली के अगले दिन प्रीति ने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। घटना को लेकर पुलिस ने प्रीति के मायके वालों का बयान दर्ज किया।
यह भी पढ़ें

Raigarh Accident: नवरात्रि में माता के दर्शन करने गए युवक को कार ने मारी भीषण टक्कर, मौत

इसमें पता चला कि गौरव और उसके परिवार के अन्य सदस्य प्रीति को प्रताड़ित करते थे। इससे तंग होकर उसने खुदकुशी की थी। पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में शामिल अन्य लोगों की पतासाजी कर रही है। गौरव डीजे का संचालन करता है। घटना के दिन भी वह घर से बाहर चला गया था। दोपहर 12 बजे घर लौटा तो प्रीति घर में नहीं थी। आसपास खोजबीन किया। बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद होना पाया। इसे तोड़ा गया तो फांसी के फंदे पर प्रीति की लाश पड़ी हुई थी। पुलिस मामले की सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Home / Korba / शादी के नौ महीने बाद महिला ने की आत्महत्या, ससुराल पक्ष के लोग करते थे प्रताड़ित, पति गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.