कोरबा

मायके से अपने घर लौटी महिला की गला दबाकर हत्या, पीएम रिपोर्ट से हुआ खुलासा, पति पर संदेह

Murder Case: कटघोरा थानांतर्गत ग्राम धंवइपुर में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

कोरबाApr 03, 2020 / 11:19 am

Vasudev Yadav

मायके से अपने घर लौटी महिला की गला दबाकर हत्या, पीएम रिपोर्ट से हुआ खुलासा, पति पर संदेह

कोरबा. पति से विवाद के बाद पत्नी मायके मायके चली गई थी। सामाजिक बैठक के बाद वह अपने घर लौटी थी। इस बीच किसी ने उसकी हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला को गला घोंटकर मारा गया है। पुलिस को महिला के पति पर संदेह है। 24 मार्च को धंवईपुर के नावापारा में रहने वाली महिला अंजनी यादव की लाश बिस्तर पर मिली थी। पुलिस को प्रांरभिक जांच में पता चला है कि अंजनी की शादी वर्ष 2018 में मोतीलाल यादव के संग हुई थी। दोनों के रिश्ते खराब थे। महिला पति को छोड़कर मायके चली गई थी। मामला कटघोरा थानांतर्गत ग्राम धंवइपुर का है।
यह भी पढ़ें
बलगी कोयला खदान बेरियर पर तैनात सिक्यूरिटी गार्ड की खून से लथपथ मिली लाश, मचा हड़कंप

सामाजिक बैठक के बाद अंजनी अपने मायके केशलपुर से 18 मार्च को धंवइपुर पति के घर आई थी। घटना के बाद पति ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि 24 मार्च की रात अंजनी की तबीयत खराब थी। वह दवा खाकर सोई थी। सुबह बिस्तर पर उसकी लाश मिली थी। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस ने केस दर्जकर जांच कर रही है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Hindi News / Korba / मायके से अपने घर लौटी महिला की गला दबाकर हत्या, पीएम रिपोर्ट से हुआ खुलासा, पति पर संदेह

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.