scriptशराब मांगने पर विवाद : महिला के पति ने युवक को टांगी से मारा, मौत होने पर सड़क पर डाल दिया | Woman's husband hit the young man with a leg, put him on the road | Patrika News

शराब मांगने पर विवाद : महिला के पति ने युवक को टांगी से मारा, मौत होने पर सड़क पर डाल दिया

locationकोरबाPublished: Nov 27, 2022 01:08:21 pm

Submitted by:

Rajesh Kumar kumar

शराब मांगने के तरीके को लेकर हुए विवाद में एक ग्रामीण ने दूसरे की टांगी मारकर हत्या कर दी। इसे हादसा का रूप देने के लिए शव को घर बाहर सड़क पर लेटा दिया।

शराब मांगने पर विवाद : महिला के पति ने युवक को टांगी से मारा, मौत होने पर सड़क पर डाल दिया

शराब मांगने पर विवाद : महिला के पति ने युवक को टांगी से मारा, मौत होने पर सड़क पर डाल दिया

पुलिस की जांच में हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। घटना पाली थानांतर्गत (चौकी चैतमा) ग्राम बारी उमराव की है।

पुलिस ने बताया कि 20 नवंबर की शाम गांव में रहने वाला भाव सिंह गोड़ देव कुमार के घर शराब पीने गया था। भाव सिंह देव कुमार की पत्नी से बार बार शराब की मांग रहा था। दूर से देव सिंह सब देख रहा था। देव कुमार को भाव सिंह की नीयत गड़बड़ लगी। देव कुमार आवेश में आ गया। उसने टांगी से भाव सिंह के सिर पर हमला किया। भाव सिंह जमीन पर गिर गया। उसे गंभीर चोटें आई। थोड़ी देर में भाव सिंह की मौत हो गई। इससे देव सिंह डर गया।
उसने बचने के लिए भाव सिंह की मौत हो एक हादसा का रूप देने की कोशिश किया। अपने भाई मनहरण बिंझवार और मनोज बिंझवार के साथ मिलकर शव को घर से बाहर निकालकर सड़क पर लेटा दिया। यह बताने का प्रयास किया भाव सिंह की किसी हादसे का शिकार हुआ है। इससे उसकी मौत हुई है।
आसपास के लोगों ने भी प्रारंभिक तौर पर भाव सिंह की मौत का कारण हादसा मान लिया। भाव सिंह के पिता मनबोध सिंह गोंड़ ने भी अपने बेटे की मौत सड़क हादसे में होने की आंशका जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू। घटनास्थल को देखकर पुलिस को संदेह हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भाव सिंह के सिर पर गंभीर चोट होने के निशान मिले। जांच में पता चला कि युवक शराब पीने के लिए देव कुमार के घ गया। पूछताछ में मामले का खुलासा। पुलिस ने भाव सिंह की हत्या के आरोप में तीन लोगाें को गिरफ्तार किया है। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो