scriptमहिला पुलिस की ड्रेस में महिलाएं कर रही थी वसूली, बिलासपुर की ओर जा रहे एसपी की पड़ी नजर, फिर जो हुआ पढि़ए खबर… | Women were doing recovery in the dress of women police | Patrika News

महिला पुलिस की ड्रेस में महिलाएं कर रही थी वसूली, बिलासपुर की ओर जा रहे एसपी की पड़ी नजर, फिर जो हुआ पढि़ए खबर…

locationकोरबाPublished: Jul 12, 2019 10:13:57 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

Crime in Korba : कनबेरी के रास्ते बिलासपुर की ओर जा रहे एसपी की नजर वसूली कर रही महिलाओं पर पड़ी, फिर…

महिला पुलिस की ड्रेस में महिलाएं कर रही थी वसूली, बिलासपुर की ओर जा रहे एसपी की पड़ी नजर, फिर जो हुआ पढि़ए खबर...

महिला पुलिस की ड्रेस में महिलाएं कर रही थी वसूली, बिलासपुर की ओर जा रहे एसपी की पड़ी नजर, फिर जो हुआ पढि़ए खबर…

कोरबा. सर्वमंगला से कनबेरी की तरफ जाने वाली मार्ग पर वाहन चालकों से रुपए की वसूली करते एक संघ के पदाधिकारी को एसपी ने रंगे हाथ पकड़ लिया। पदाधिकारी अपने साथ महिला कमांडो भी रखा था। महिलाएं, महिला पुलिस की तरह ड्रेस पहनी हुई थी। गाडिय़ों के सामने खड़ी होकर चालकों से अवैध वसूली (Illegal recovery) कर रही थी। एसपी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए वसूलीबाजों को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद वसूलीबाज फरार हो गए। एसपी ने ट्रैफिक पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया। पुलिस वसूलीबाजों की तलाश कर रही है।
घटना शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे की है। एसपी जितेन्द्र सिंह मीणा सर्वमंगला मंदिर के रास्ते कनबेरी होकर बिलासपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में ग्राम कनबेरी के पास एक गाड़ी में परिवहन संघ लिखकर कुछ लोग ट्रक चालकों से जबरदस्ती चंदा उगाही कर रहे थे। उन्हें एक पर्ची भी थमा रहे थे। उनके साथ महिला पुलिस की डे्रस में कुछ महिलाएं भी थी। यह देखकर एसपी रूके। उन्होंने मौके पर उपस्थित छोटेलाल नाम के व्यक्ति से पूछताछ की।
यह भी पढ़ें
तीन साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी चेले के घर से गिरफ्तार, तंत्रमंत्र की आड़ में नाबालिग के साथ कई बार किया था गंदा काम

अवैध वसूली की जानकारी मिलते ही एसपी नाराज हो गए। उन्होंने संघ के सदस्यों को कड़ी फटकार लगाई। ट्रैफिक पुलिस को प्वाइंट देकर मौके पर बुलाया। इसके पहले कि ट्रैफिक पुलिस पहुंचती संघ के कथित पदाधिकारी मौके से फरार हो गए। ट्रैफिक पुलिस मामले की जांच कर रही है। कार्रवाई के लिए संघ के पदाधिकारियों की तलाश कर रही है।

पहले भी मिली शिकायतें
पुलिस का कहना है कि परिवहन संघ का पदाधिकारी बताकर भारी वाहन चालकों से अवैध वसूली की शिकायतें पुलिस को पहले भी मिली है। इसकी जांच चल रही है।

पुलिस की छवि को प्रभावित करने की कोशिश
माना जा रहा है कि महिला कमांडो को महिला पुलिस के जैसा डे्रस पहनाकर संघ के पदाधिकारी अपना धौंस चालकों को दिखाना चाहते होंगे। चालक पैसे देने में आनाकानी न करें इसके लिए महिला को अपने साथ रखा होगा।

वाहन के सामने खड़ी थी कमांडो
महिला पुलिस की डे्रस पहनकर परिवहन कर्मचारी संघ की दस्ते में शामिल महिला गाडिय़ों के सामने खड़ी होकर चंदा उगाही कर रही थी। चालकों को परिवहन संघ का सदस्य बनने के लिए प्रेरित कर रही थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो