scriptहरदीबाजार बायपास मार्ग पर सडक़ हादसा, ड्यूटी से घर लौटे रहे कर्मी की दर्दनाक मौत… | Worker stumbled to death of trailer | Patrika News

हरदीबाजार बायपास मार्ग पर सडक़ हादसा, ड्यूटी से घर लौटे रहे कर्मी की दर्दनाक मौत…

locationकोरबाPublished: Nov 06, 2019 08:40:25 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

– आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद लौटे

ड्यूटी से घर लौट रहे हिन्द एनर्जी के कर्मी को ट्रेलर ने मारी ठोकर हुई मौत...

ड्यूटी से घर लौट रहे हिन्द एनर्जी के कर्मी को ट्रेलर ने मारी ठोकर हुई मौत…

कोरबा. हिंद एनर्जी से ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे कर्मचारी को टे्रलर चालक ने हरदीबाजार बाइपास मार्ग पर रौंद दिया। हादसे में कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। इस बीच लोगों की भीड़ जुट गई। आक्रोशित लोगों को पुलिस ने समझाइश दी। तब जाकर लोग वापस लौटे।
घटना हरदीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार की सुबह की है। शिक्षक नगर निवासी योगेंद्र नाथ सर्वे (40) हिंद एनर्जी में सुपरवाइजरी के पद पर कार्यरत था। रात में उसकी ड्यूटी थी। ड्यूटी के समाप्त होने के बाद सुबह वह घर लौट रहा था। गेवरा खदान से टे्रलर कोयला लोड कर निकली थी। दीपका-हरदीबाजार बायपास मार्ग के पास लापरवाह टे्रलर चालक ने योगेंद्र की बाइक को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। बाइक चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद टे्रलर क्रमांक सीजी 12 एस 0637 का चालक मौके से भाग निकला। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम करने का प्रयास किया। सडक़ पर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाइश दी। दीपका तहसीलदार, एसईसीएल और हिंद एनर्जी प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों और आक्रोशित लोगों के बीच वार्ता के बाद मामला शांत हुआ।
READ : बांसबाड़ी में महिला की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका

बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक योगेंद्र सर्वे के चार बच्चे हैं। वह अपने परिवार के साथ हरदीबाजार में किराए के मकान रहता था। घटना के बाद बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पीडि़त परिवार को 25 हजार की दी सहायता
जिला प्रशासन की ओर से दीपका तहसीलदार ने मृतक योगेंद्र के परिवार को 25 हजार रूपए की सहायता राशि दी है। वहीं ङ्क्षहद एनर्जी कंपनी ने परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की बात कही है। इधर एसईसीएल गेवरा-दीपका प्रबंधन के अधिकारियों ने सडक़ चौड़ीकरण, नियमित पानी छिडक़ाव व स्ट्रीट लाइट लगवाने का आश्वासन दिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो