scriptसौतेली मां ने बेटी को घर से निकाला, तो दादी के घर ली शरण, इस बीच एक युवक से हो गया प्यार, फिर जो हुआ पढि़ए खबर… | Youth committed wrongdoing by bragging marriage | Patrika News

सौतेली मां ने बेटी को घर से निकाला, तो दादी के घर ली शरण, इस बीच एक युवक से हो गया प्यार, फिर जो हुआ पढि़ए खबर…

locationकोरबाPublished: May 09, 2019 01:41:46 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

– गोंदिया पुलिस ने शून्य पर केस दर्जकर कोरबा पुलिस को भेजी डायरी
 

सौतेली मां ने बेटी को घर से निकाला, तो दादी के घर ली शरण, इस बीच एक युवक से हो गया प्यार, फिर जो हुआ पढि़ए खबर...

सौतेली मां ने पति के साथ मिलकर बेटी को घर से निकाला, भागकर नागपुर पहुंची लडक़ी

कोरबा. पिता के साथ मिलकर सौतेली मां ने बेटी को घर से निकाल दिया। लडक़ी ने दादी के घर शरण ली। कुछ दिन तक लडक़ी की देखभाल करने के बाद दादी की भी मौत हो गई। इसबीच एक युवक ने शादी का झांसा देकर लडक़ी से संबंध बनाया। लेकिन शादी करने से मना कर दिया। लडक़ी महाराष्ट्र नागपुर पहुंची। पूछताछ में खुलासा हुआ। महाराष्ट्र पुलिस ने लडक़ी रिपोर्ट पर सौतेली मां, पिता और दुष्कर्म के आरोपी युवक पर केस दर्ज किया है। आगे की जांच के लिए केस डायरी दीपका थाने को सौंप दी है।

घटना दीपका थाना क्षेत्र की है। पीडि़त लडक़ी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां की मौत के बाद पिता ईश्वर प्रसाद रजक ने अनिता नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली। पिता ने पढऩे के लिए हॉस्टल में भर्ती कर दिया। एक दिन सहेलियों के साथ मेला देखने रतनपुर चली गई। इसकी जानकारी होने पर ईश्वर और अनिता नाराज हो गए। उन्होंने अपना व्यवहार बदल दिया। हॉस्टल की पढ़ाई पूरी करने के बाद लडक़ी घर लौटी। उसे प्रताडि़त करने लगे।
मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। लडक़ी दीपका थाना क्षेत्र में ही अपने दादी के घर रहने लगी। इस बीच अर्जुन कंवर नाम के युवक ने लडक़ी के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा। उसका शरीरिक शोषण किया। लडक़ी माता पिता के घर लौटी। परिवार रखने के लिए तैयार नहीं हुआ। घर से भगाने के लिए लडक़ी के पैर पर सौतेली मां ने गर्म पानी फेंक दिया। तरह तरह की यातनाए दी। प्रताडऩा से तंग होकर लडक़ी घर से भागकर गेवरा स्टेशन पहुंची। यहां नागपुर पहुंच गई। स्टेशन में रो रही थी। लडक़ी को देखकर महिला आई। वह अपने घर ले गई। बातचीत में मामले का खुलासा हुआ। लडक़ी ने महाराष्ट्र गोंदिया के सालेकसा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने लडक़ी की सौतेली मां अनिता, पिता ईश्वर और अर्जुन के खिलाफ आईपीसी की धारा ३०७ (जानलेवा हमला), ३२३ (मारपीट), ३७६ (दुष्कर्म), ५०६ (धमकी), ५०४ (लडक़ी का अपमान) के तहत केस दर्ज किया है।

12 वीं 85 फीसदी अंक
पीडि़त लडक़ी ने १२वीं तक पढ़ाई की है। उसने माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा में ८५ फीसदी अंक हासिल किया है। लडक़ी का आरोप है कि घर से बेघर करने से पहले सौतेली मां ने उसकी आठवीं से लेकर १२ तक की अंकसूची को जला दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो