script

खूनी संघर्ष में घायल पुत्र की मौत, एक दिन पहले हमलावरों पिता को भी मार डाला था

locationकोरबाPublished: Oct 13, 2019 08:51:01 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

इलाज के दौरान रविवार को रामभरोस की भी मौत हो गई थी। रामीन बाई का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उसे भी गंभीर चोटेें आई है।

खूनी संघर्ष में घायल पुत्र की मौत, एक दिन पहले हमलावरों पिता को भी मार डाला था

खूनी संघर्ष में घायल पुत्र की मौत, एक दिन पहले हमलावरों पिता को भी मार डाला था

कोरबा. घर के बाहर की जमीन को लेकर हुए विवाद में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। एक दिन पहले युवक के पिता की भी मौत हुई थी। मृतक का नाम रामभरोस यादव है। घटना से बालकोनगर के दैहानपारा में सन्नाटा पसरा है। जमीन पर कब्जे को लेकर दैहानपारा में रहने वाले दरशराम का विवाद पड़ोस में रहने वाले बृजराम यादव के साथ चल रहा था। शुक्रवार की देर शाम दरशराम के पुत्र घनश्याम ने बृजराम के घर पर पत्थर फेंक रहा था। इसका विरोध बृजराम की बहू कलेश्वरी ने किया था।
READ MORE : जंगल गए ग्रामीण पर हाथी ने हमला किया, फिर क्या हुआ पढ़िए पूरी खबर…

इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया था। दरशराम ने अपने पुत्र घनश्याम और जगमोहन के साथ मिलकर बृजराम, उसकी पत्नी रामीन बाई और पुत्र रामभरोस पर लाठी डंडे से हमला किया था। तीनों की बेदम पिटाई की थी। सिर फटने से बृजराम की मौत हो गई थी। गंभीर हालत में रामभरोस और रामीन को अस्पताल पहुंचाया गया था। इलाज के दौरान रविवार को रामभरोस की भी मौत हो गई थी। रामीन बाई का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उसे भी गंभीर चोटेें आई है।
उधर, हत्या के आरोप में पुलिस ने दरशराम, उसके पुत्र घनश्याम और जगमोहन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर हत्या और हत्या की कोशिश का केस दर्ज है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि दरशराम और बृजराम एक दूसरे के पडोसी थे। आसपास की जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच चल रहा था। दोनों परिवार कभी कभी घर के बाहर कचरा भी फेंक देते थे। यह भी विवाद का कारण बन रहा था।

ट्रेंडिंग वीडियो