कोरबाPublished: Jan 18, 2023 12:05:20 pm
CHOTELAL YADAV
कोरबा. मुख्यमंत्री की भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होने एक जांजगीर चांपा जिले से मुकेश लहरे ग्राम रंजना पहुंचा। उसने मुख्यमंत्री को अपना पता बताया।
इस पर मुख्यमंत्री ने पूछा कि जांजगीर से आप कोरबा क्यों आ गए? वहां क्यों नहीं मिले? इस पर युवक ने कहा कि मेरे पीछे जांजगीर प्रशासन ने 12 पुलिस कर्मियों को लगा दिया था। घर की छत से कूदकर मामा के घर भाग गया। वहां पुलिस ने जीपीएस लोकेशन के आधार पर पकड़ लिया। आपसे मिलने नहीं दिया।