scriptलॉकडाउन में स्कूटी से घूम-घूमकर युवक बेच रहा था गुटखा, सिगरेट, पुलिस ने किया गिरफ्तार | Youth was selling cigarettes and gutkha,, police caught | Patrika News

लॉकडाउन में स्कूटी से घूम-घूमकर युवक बेच रहा था गुटखा, सिगरेट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

locationकोरबाPublished: Apr 23, 2020 08:30:23 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

Crime News: दोपहर करीब तीन बजे परसाभाठा बाजार के पास पान-मसाला का सामान रखकर बेच रहा था युवक

लॉकडाउन में स्कूटी से घूम-घूमकर युवक बेच रहा था गुटखा, सिगरेट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

लॉकडाउन में स्कूटी से घूम-घूमकर युवक बेच रहा था गुटखा, सिगरेट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोरबा. कोरोना संक्रमण को रोकने देश में लॉकडाउन है। लोगों का घर से निकलना मना है। आवश्यक सामग्री की खरीदी व बिक्री के लिए प्रशासन द्वारा समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद भी कई लोग बेवजह बाहर घूम रहे हैं। पुलिस ऐसे लोगों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। समझाइश दी जा रही है। कोरोना से बचने लॉकडाउन का पालन करने के लिए कहा जा रहा है। इसके बाद भी कई लोग निर्देशों का उल्लंघन कर रहे हैं। गुरुवार को पुलिस ने एक स्कूटी क्र. सीजी-11 एमवी 4337 चालक को गिरफ्तार किया। इसके द्वारा स्कूटी में घूम-घूमकर गुटखा, सिगरेट बेचने का काम किया जा रहा था।
लॉकडाउन में स्कूटी से घूम-घूमकर युवक बेच रहा था गुटखा, सिगरेट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परसाभाठा निवासी रमाकांत श्रीवास अपनी स्कूटी में दोपहर करीब तीन बजे परसाभाठा बाजार के पास पान-मसाला का सामान रखकर बेच रहा था। पुलिस को भनक लगते ही युवक को पकड़ा। इसके बाद इसे थाने लाया गया। युवक के पास से गुटखा, खैनी, सिगरेट जब्त किया गया। पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो