राजीव गांधी किसान न्याय योजना: धान-गोबर बेचने वाले 35880 किसानों के खाते में 35.80 करोड़ ट्रांसफर
-छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड अध्यक्ष रामकुमार पटेल के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ।
कोरीया
Published: May 21, 2022 08:22:43 pm
बैकुंठपुर। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से प्रथम किस्त धान बेचने वाले 34178 किसानों के खाते में 26 करोड़ 44 लाख ट्रांसफर हुआ है। वहीं गोधन न्याय योजना से 1702 पशुपालकों को 9 करोड़ 36 लाख राशि मिली है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राजीव गांधी किसान, गोधन न्याय योजना और राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के तहत वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम सेे 1804.50 करोड़ हितग्राहियों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया गया है। जिला पंचायत ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यअतिथि छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड अध्यक्ष रामकुमार पटेल ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। जिससे व्यक्ति, गांव और राज्य की निरंतर प्रगति हो। किसान न्याय योजना के तहत जिले के 34 हजार 178 किसानों के खाते में 26 करोड़ 44 लाख, गोधन न्याय योजना के तहत 1702 गौपालकों को 9 करोड़ 36 लाख ट्रांसफर हुआहै। वहीं वहीं राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत हितग्राहियों के खाते में राशि ट्रांसफर व प्रमाणपत्र वितरण किया गया है। किसान शिवशरण ने बताया कि किसान न्याय योजना के तहत पिछले वर्ष किस्तों में कुल 2.5 लाख बोनस राशि मिली थी। उस राशि से खेती भूमि में सुधार और विस्तार किया है। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत बुजुर्ग सैफुद्दीन के खाते में ऑनलाइन राशि ट्रांसफर हुआ। के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला पंचायत ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव, सविप्रा उपाध्यक्ष गुलाब कमरो, जिपं उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, एसपी पी ठाकुर, सीईओ कुणाल दुदावतए सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं हितग्राही मौजूद थे।
किसानों को ६ पावर वीडर, १० पावर स्प्रेयर वितरण हुआ
मुख्य अतिथि पटेल ने कृषि कार्यों के लिए किसानों को सहायक उपकरण वितरित किए। जिसमें 6 किसानों को पावर वीडर तथा 10 को पावर स्प्रेयर शामिल है। पावर वीडर तथा पावर स्प्रेयर मिलने से ग्राम मनसुख के गोलू सिंह, ग्राम बुढ़ार केजगदीप ने कहा कि इससे कृषि कार्य में बहुत लाभ होगा। वहीं कार्यक्रम में आतंकवादी विरोधी दिवस पर देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ विश्वास रख आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने, सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने, मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लडऩे की शपथ दिलाई गई।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना: धान-गोबर बेचने वाले 35880 किसानों के खाते में 35.80 करोड़ ट्रांसफर
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
