scriptBridge being built on the way to Jangal-Gothan Koria News | जंगल-गोठान की ओर जाने रास्ते में 6 लाख की बन रही पुलिया | Patrika News

जंगल-गोठान की ओर जाने रास्ते में 6 लाख की बन रही पुलिया

locationकोरीयाPublished: Oct 17, 2023 08:15:02 pm

Submitted by:

Khyati Parihar

Koria News: ग्राम पंचायत सरभोका में जंगल और गोठान की ओर जाने वाले रास्ते में छह लाख की पुलिया बनेगी।

Bridge being built on the way to Jangal-Gothan Koria News
जंगल-गोठान की ओर जाने रास्ते में 6 लाख की बन रही पुलिया
बैकुंठपुर। Chhattisgarh News: ग्राम पंचायत सरभोका में जंगल और गोठान की ओर जाने वाले रास्ते में छह लाख की पुलिया बनेगी।

जानकारी के अनुसार विकासखंड मनेंद्रगढ़ के ग्राम पंचायत सरभोका का मामला है। स्कूल पारा से गोठान जाने वाले रास्ते में ग्रामीण सुरेश के खेत के पास 6 लाख की लागत से पुलिया बनाने प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। जिसका निर्माण कार्य चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सुरेश के खेत के पास पहले से ह्यूम पाइप डाल कर पुलिया बनी थी। जो बहुत मजबूत थी। जिसे जेसीबी मशीन से तोड़कर नई पुलिया बनाई जाएगी। हालांकि पुरानी पुलिया को तोड़ने पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी। क्योंकि इस रास्ते में सिर्फ गोठान है और एक भी घर नहीं है। यह चालू रास्ता नहीं है। जहां पर पुलिया बन रही है, वहां पर कोई नदी-नाला भी नहीं है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.