scriptकलक्टर के ट्रांसफर पर आतिशबाजी, भाजपा बोली- विधायकों के दबाव में तबादला तो कैसे चलेगा जिला, इधर सिंहदेव ने ये कहा | Collector Transfer: Fireworks on the transfer of Koria Collector | Patrika News

कलक्टर के ट्रांसफर पर आतिशबाजी, भाजपा बोली- विधायकों के दबाव में तबादला तो कैसे चलेगा जिला, इधर सिंहदेव ने ये कहा

locationकोरीयाPublished: Jun 06, 2021 09:57:31 pm

Collector Transfer: भाजपाइयों का कहना कि एक विधायक (MLA) की कलक्टर (Collector) से थी नजदीकियां जबकि दूसरे विधायक की नहीं सुन रहा था प्रशासन (Adminisration)

Baikunthpur Ghari chowk

Fireworks on Collector Transfer

बैकुंठपुर. सामान्य प्रशासन विभाग रायपुर से शनिवार शाम को कोरिया कलक्टर एसएन राठौर (Koria Collector) का स्थानांतरण हो गया। सूची जारी होने के बाद बैकुंठपुर घड़ी चौक पर कांग्रेसियों द्वारा जमकर आतिशबाजी की गई। इस मामले में भाजपा ने कांग्रेस की जमकर खिंचाई कर दी।

भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा कि कलक्टर एसएन राठौर के स्थानांतरण की खबरें पहले से चल रही थीं। यह भी सुनने में आ रहा था कि जिले के एक विधायक की जिला प्रशासन से बहुत नजदीकियां थी। वहीं दूसरे विधायक की जिला प्रशासन नहीं सुन रहा था।
कलक्टर को रोकने और ट्रांसफर के लिए विधायकों में जोर-आजमाइश की खबरें भी सामने आने लगी थी। आखिरकार कलक्टर राठौर का तबादला हो ही गया। उनको पंजीयक फम्र्स एवं संस्थाएं व मिशन संचालक स्वच्छ भारत मिशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं बलरामपुर के कलक्टर श्याम लाल धावड़े को कोरिया कलक्टर बनाकर भेजा गया है।

सरगुजा संभाग का यह जिला 11 से 19 अप्रैल तक होगा टोटल बंद, किराना व सब्जी दुकानें भी नहीं खुलेंगीं

जिला उपाध्यक्ष तिवारी ने कहा कि जिले में यह चर्चा जोरों पर है कि नाराज विधायक के दबाव में कलक्टर का तबादला हुआ है। बात जो भी हो, लेकिन जिले के प्रशासनिक मुखिया के बारे में ऐसी स्थिति बनने लगे कि उन्हें विधायकों की मर्जी से चलना होगा तो जिले के अन्य अधिकारी कर्मचारी या प्रशासनिक अमले का क्या होगा।
जिले में जो भी घटनाएं हो रही हैं, वह अच्छा संकेत नहीं दे रही हैं। विधायक यदि कलक्टर का ट्रांसफर कराने लगे और उन पर अपना शिकंजा कसने का प्रयास करने लगे तो आमजन और जिले की निष्पक्षता का क्या होगा।
ये सोचने का विषय है। फिलहाल जिले को अब तक सेवा देने वाले कलक्टर का हम आभार व्यक्त करते हैं और नए कलक्टर का स्वागत करते हैं। यह उम्मीद करते हैं कि नए कलक्टर विधायकों की गुटबाजी का शिकार नहीं होंगे और आने वाले समय में जिले को नई पहचान देंगे।

कोरबा से भाजपा प्रत्याशी बोले- पहले मुझे सांसद बनाइए, फिर जनता की आवाज दिल्ली तक पहुंचाऊंगा


ट्रांसफर को राजनीति से जोड़ा जाना दुर्भाग्यपूर्ण: सिंहदेव
कलक्टर के ट्रांसफर को लेकर संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव ने कहा है कि मुख्यमंत्री हमारे सब के मुखिया हैं। ट्रांसफर एक सतत प्रक्रिया है। राजनीति दबाव से प्रेरित होकर ट्रांसफर नहीं होते हैं। मुख्यमंत्री (CM Bhupesh Baghel) ने राज्य के विकास और वेलफेयर को ध्यान में रखकर किए हंै, इसे राजनीति से जोडऩा ठीक नहीं है।
जैसे किसी कलक्टर का जिले में आना, प्रशासन चलाना एक हिस्सा है। उसी तरह उनका बदलाव होना भी एक हिस्सा मात्र है। इसे राजनीति से जोड़ा जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री और प्रदेश के मुखिया का हर निर्णय हम सब के सर आंखों पर है।

एसपी ने 2 थाना प्रभारी को हटाया, एसआई-एएसआई समेत 30 पुलिस कर्मियों का किया ट्रांसफर, देखें कौन कहां गया


बढ़ती महंगाई से लडऩे बढ़ाना होगा आय
विधायक अंबिकापुर सिंहदेव (MLA Ambika Singhdeo) ने कहा कि सभी विधायक मुख्यमंत्री की टीम का हिस्सा है और इस सफल टीम का निर्णय हमारे मुखिया बिना किसी दबाव के लेते है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए जब कोविड के केस कम हैं। दूसरी लहर में हुई कमियों को ध्यान में रखते हुए हम सब को मिलकर उसे पूरा करना है।
सबसे जरूरी यह है केंद्र सरकार हमें जल्द से जल्द 18-44 के लोगों के लिए वैक्सीन मुहैय्या कराए। जब तक वैक्सीनेसन पूरा नहीं होगा। तब तक हम सामान्य रूप से काम नहीं कर पाएंगे। बढ़ती महंगाई से लडऩे के लिए हमें अपनी आय बढ़ाना होगा। जो वैक्सिनेसन होने के बाद ही संभव हो सकेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो