scriptBreaking News: कोरिया जिले में एक और युवक मिला कोरोना पॉजिटिव, 5 दिन पहले ही लौटा था मुंबई से | Covid-19: Mumbai returned young man found corona positive in Koria | Patrika News

Breaking News: कोरिया जिले में एक और युवक मिला कोरोना पॉजिटिव, 5 दिन पहले ही लौटा था मुंबई से

locationकोरीयाPublished: May 25, 2020 02:59:28 pm

Covid-19: रायपुर से आई रिपोर्ट में उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई, जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 6, कोविड-19 अस्पताल अंबिकापुर भेजा गया मरीज

Breaking News: कोरिया जिले में एक और युवक मिला कोरोना पॉजिटिव, 5 दिन पहले ही लौटा था मुंबई से

Covid-19

मनेंद्रगढ़. कोरिया जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव (Covid-19) मरीज की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। युवक 5 दिन पहले ही मुंबई से लौटा था। उसे मनेंद्रगढ़ एसईसीएल के सेंट्रल हॉस्पिटल में क्वारेंटाइन किया गया था। संदेह के आधार पर उसका सैंपल लेकर आरटी-पीसीआर जांच के लिए रायपुर भेजा गया था।
रायपुर से सोमवार को आई रिपोर्ट में उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई। इससे क्षेत्र में हडक़ंप मच गया है। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य अमले द्वारा उसे संभाग मुख्यालय अबिकापुर के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोरिया जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 6 हो गई है।

कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ क्षेत्र के खोंगापानी निवासी 30 वर्षीय एक युवक मुंबई में रहकर काम करता था। लॉकडाउन के बीच वह 19 मई को अपने घर लौटा था। इसकी जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसे एसईसीएल के सेंट्रल हॉस्पिटल में क्वारेंटाइन किया गया था।
वहीं उसका सैंपल लेकर जांच के लिए रायपुर भेजा गया था। रायपुर से सोमवार को उसके कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट सामने आई। यह खबर जैसे ही मनेंद्रगढ़ स्वास्थ्य अमले को मिला, उन्होंने युवक को विशेष एंबुलेंस से कोविड-19 अस्पताल अंबिकापुर के लिए रवाना कर दिया।
अंबिकापुर में उसका उपचार शुरु कर दिया गया है। इधर बलरामपुर जिले के जाबर पंचायत अंतर्गत ग्राम मगरहारा निवासी एक युवक कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) पाया गया है।


संभाग में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 21
सरगुजा संभाग में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढक़र 21 हो गई है। इनमें से 20 को कोविड-19 अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है, जबकि चिरमिरी गोदरीपारा निवासी 2 वर्ष के बालक को रायपुर एम्स भेजा गया है। वहीं कोरिया जिले के चिरमिरी हल्दीबाड़ी निवासी एक युवक 24 मरीज को स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुआ है। इसके पूर्व सूरजपुर जिले के 6 मरीज रायपुर से स्वस्थ हो चुके हैं।

संभाग के 4 जिले में इतने हैं कोरोना पॉजिटिव
अंबिकापुर (सरगुजा)- 7
कोरिया जिला- 6
बलरामपुर जिला- 7
सूरजपुर जिला- 1

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो