डीडीसी उपचुनाव में भाजपा के पूर्व मंत्री की बहू ने हासिल की जीत, गोंगपा दूसरे तो कांग्रेस रही तीसरे स्थान पर
कोरीयाPublished: Jan 10, 2023 07:43:27 pm
DDC by-election: त्रिस्तरीय पंचायत उप-चुनाव 2022-23 में एकतरफा मुकाबले में भाजपा ने दर्ज की जीत, 85 मतदान केंद्र में से कांग्रेस को 2 बूथ में शून्य और 21 बूथ में दहाई अंक में नहीं पहुंच पाया वोट


BJP won DDC by-election
बैकुंठपुर. DDC by-election: त्रिस्तरीय पंचायत उप-चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद में भाजपा समर्थित पूर्व मंत्री की बहू वंदना राजवाड़े को रेकॉर्ड 16 हजार 16 वोट मिले। उन्होंने 11 हजार 930 वोट से जीत हासिल कर परचम लहराया। वहीं गोंगपा समर्थित सुखनंदन मिंज 4 हजार 546 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रहे, जबकि कांग्रेस समर्थित संजय टोप्पो को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। उपचुनाव में जिला पंचायत सदस्य सीट जीतकर भाजपाई खुशियां मना रहे हैं। देर शाम उन्होंने घड़ी चौक पर जमकर आतिशबाजी की।