scripthealth | मनेंद्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज खोलने प्रारंभिक चर्चा चल रही: टीएस सिंहदेव | Patrika News

मनेंद्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज खोलने प्रारंभिक चर्चा चल रही: टीएस सिंहदेव

locationकोरीयाPublished: Oct 16, 2022 07:15:44 pm

Submitted by:

Yogesh Chandra

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर मौजूदा स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।

मनेंद्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज खोलने प्रारंभिक चर्चा चल रही: टीएस सिंहदेव
मनेंद्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज खोलने प्रारंभिक चर्चा चल रही: टीएस सिंहदेव



मनेंद्रगढ़। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर मौजूदा स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने इमरजेंसी कक्ष, ब्लड जांच, लेबर रूम के अलावा ओटी कक्ष का निरीक्षण किया। वहीं ड्रेसिंग के लिए पट्टी की कमियों को लेकर कुछ लोगों ने शिकायत की। फिर कर्मचारियों से इस संबंध में बातचीत कर जल्द त्वरित व्यवस्था करने निर्देश दिए। उन्होंने सीएमएचओ डॉ सुरेश तिवारी से बातचीत की। वहीं 100 बिस्तर अस्पताल व सोनोग्राफी मशीन को प्रारंभ करने रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं होने के सवाल पर कहा कि सीएससी का प्रदेश के सभी अस्पतालों में एक ही नार्मस फिक्स है। अलग से व्यवस्था नहीं की जा सकती है। क्योंकि इस अस्पताल में अगर 4 विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना होनी है तो उतनी ही होगी। अलग से पदस्थापना करने के लिए दिक्कतें होंगी। प्रदेश के अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से भी अस्पताल में चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से यह पुराना और बड़ा अस्पताल है। आसपास के ग्रामीण कोयलांचल व शहर के अलावा छत्तीसगढ़ से लगे मध्य प्रदेश कि सीमावर्ती जिलों तक के मरीज अस्पताल में आते हैं। उसे देखते हुए बिस्तर बढ़ाने की आवश्यकता है। रायपुर में कैबिनेट की बैठक में इस संबंध पर चर्चा की जाएगी।

ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री बनाने के सवाल पर गोलमोल जवाब, हाईकमान पर टाला
मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज खुलने के सवाल पर कहा कि अभी इस संबंध में प्रारंभिक चर्चा चल रही है। 10 लाख की आबादी वाले जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रदेश सरकार की ओर से प्रावधान रखा है। वहीं केंद्र सरकार द्वारा प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज बनाने निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मनेंद्रगढ़ क्षेत्र आदिवासी व पिछड़ा वर्ग बाहुल्य क्षेत्र है। आगामी दिनों में मेडिकल कॉलेज को लेकर पहल की जाएगी। ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री बनाने के सवाल पर कहा कि उम्मीद पर दुनिया टिकी है। मुख्यमंत्री का फैसला हाईकमान राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा किया जाता है। उन्होंने कहा कि मुझे जो भी जिम्मेदारी राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा दी जाती है। मैं अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करता हूं। हालाकि उन्होंने सवाल को टालमटोल कर जवाब दिया। इस दौरान सविप्रा उपाध्यक्ष गुलाब कमरो, विधायक डॉ विनय जायसवाल, मेश सिंह, नपाध्यक्ष प्रभा पटेल, जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश साहू, शहर अध्यक्ष राजेश शर्मा, नपा उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, संतोष अग्रवाल, राजकुमार जैन, सौरव मिश्रा, अभिषेक वर्मा, शरण सिंह गंभीर सिंह, महेंद्र सिंह, संतोष सिंह, सुरेंद्र पाल मखीजा सहित अन्य मौजूद थे।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.