scriptघर का दरवाजा तोडक़र वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म | korea : Door breaking old woman raped | Patrika News
कोरीया

घर का दरवाजा तोडक़र वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म

आरोपी अमित एक्का दरमियानी रात्रि 1 बजे पीडिता के घर के दरवाजा को तोड कर
घर के अंदर घुस गया और महिला के साथ  दुष्कर्म किया।

कोरीयाDec 16, 2015 / 07:25 pm

अभिषेक जैन

old woman raped

old woman raped

कोरिया. 28 वर्ष के आरोपी के द्वारा घर का दरवाजा तोड कर 65 वर्षीय महिला के साथ दुस्कर्म करने का घटना सामने आया है। घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र के ग्राम गिनाबहार टांगरटोली की है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अमित एक्का दरमियानी रात्रि 1 बजे पीडिता के घर के दरवाजा को तोड कर घर के अंदर घुस गया और महिला को अपनी हवश का शिकार बना कर उसके साथ डरा-धमका कर दुष्कर्म किया।

पीडिता के द्वारा इस मामले की परिचार के अन्य लोगों को जानकारी देने के बाद घटना की शिकायत कुनकुरी थाने में की गई। पीडिता की शिकायत के बाद आरोपी को मंगलवार को कुनकुरी पुलिस ने आईपीसी की धारा 450, 376 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो