scriptkorea municipal | जल आवर्धन योजना: 32 करोड़ से शहर के हर व्यक्ति को रोजाना 172 लीटर पानी मिलेगा | Patrika News

जल आवर्धन योजना: 32 करोड़ से शहर के हर व्यक्ति को रोजाना 172 लीटर पानी मिलेगा

locationकोरीयाPublished: Nov 22, 2022 08:24:51 pm

Submitted by:

Yogesh Chandra

बैकुंठपुर नगर पालिका का मामला, तीन साल से धीमी गति से निर्माण चल रहा, अब शहर को दिसंबर २०२२ तक पानी मिलने की उम्मीद।

जल आवर्धन योजना: 32 करोड़ से शहर के हर व्यक्ति को रोजाना 172 लीटर पानी मिलेगा
जल आवर्धन योजना: 32 करोड़ से शहर के हर व्यक्ति को रोजाना 172 लीटर पानी मिलेगा


बैकुंठपुर। नगर पालिका बैकुंठपुर में ३२ करोड़ की लागत से बनने वाली जल आवर्धन योजना से शहर को जल्द पानी मिलने की उम्मीद है। करीब तीन साल से धीमी गति से निर्माण, कई बार कार्य की अवधि बढ़ाई और गड़बड़ी की शिकायत पर जांच के बाद दिसंबर २०२२ तक हरहाल में पूरा कराने का दावा है।
जानकारी के अनुसार नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग रायपुर द्वारा जनवरी २०१८ में जल आवर्धन निर्माण कराने ३२ करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। मामले में पहली बार टेंडर लेने के बाद महाराष्ट्र पुणे की कंपनी काम छोड़ भाग गई थी। फिर दोबारा टेंडर के बाद करीब तीन साल से निर्माण चल रहा है। शहर को अप्रैल २०२२ तक योजना से पानी मिलने की उम्मीद थी। लेकिन धीमी गति से निर्माण होने के कारण अवधि बढ़ाई गई है। फिलहाल ९० फीसदी तक काम हुआ है। जल आवर्धन योजना पूरा होने के बाद बैकुंठपुर के प्रत्येक व्यक्ति को रोजाना १७२ लीटर पीने का पानी मिल पाएगा। गौरतलब है कि नपा बैकुंठपुर में वर्ष २००५ में निर्मित २.२५ एमएलडी के फिल्टर प्लांट से हर व्यक्ति को ७० लीटर पानी देने का दावा है। जिसमें शहरी क्षेत्र की करीब १०-१५ हजार जनसंख्या को पीने का पानी मिलता है। जबकि नपा क्षेत्र की आबादी ३० हजार को पार कर चुकी है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.