कोरीया

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से एक लाख ठगी, भारतीय मजदूर संघ का जिला संयोजक गिरफ्तार

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को नियमित करवाने के नाम एक लाख ठगी करने वाले आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है।

कोरीयाMay 19, 2022 / 07:59 pm

Yogesh Chandra

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से एक लाख ठगी, भारतीय मजदूर संघ का जिला संयोजक गिरफ्तार



मनेंद्रगढ़। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को नियमित करवाने के नाम एक लाख ठगी करने वाले आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम शंकरगढ़ निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संतोषी राजवाड़े ने शिकायत पत्र सौंपी थी। जिसमें बताया कि वर्ष 2012 से शंकरगढ़ चेरवापारा में कार्यकर्ता के पद पर कार्यरत हूं एवं आंगनबाड़ी संघ का सदस्य हूं। वर्ष फरवरी 2020 में मौहारपारा मनेंद्रगढ़ निवासी अभिनव द्विवेदी आंगनबाड़ी केन्द्र शंकरगढ़ में मिला था। उसने मुझसे बोला कि जितने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं, उनसे मिलकर आप लोगों को शासकीय कराना है और वेतन बढ़वाना है। मैं भारतीय मजदूर संघ का जिला संयोजक हूं। फिर कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की मीटिंग लेते थे। इसी दौरान अभिनव द्विवेदी ने 1200 रुपए पंजीयन, 1080 रुपए का सेनिटरी पैड, 380 रुपए बिजली, 500 रुपए टीए सहित अन्य के नाम पर एक लाख ठगी कर ली है। अब लगातार दो वर्षों से कोरोना का बहाना बना कर टाल मटोल कर रहा है और पैसा मांगने पर झूठे प्रकरणों में फंसाने की धमकी दे रहा है। बाद में हमको पता चला है कि वह कोई संगठन का अध्यक्ष नहीं है। मामले में धारा ४२०, ५०६ के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। आरोपी का लगातार पता तलाश किया जा रहा था। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली, कि आरोपी मनेन्द्रगढ़ में घूम रहा है। सूचना पर तत्काल टीम बनाकर रवाना कर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ कर थाना लाया गया। अपराध घटित करना स्वीकार करने से आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

आरोपी स्वयं को भारतीय मजदूर संघ का जिला संयोजक बताता था
आरोपी स्वयं को भारतीय मजदूर संघ का जिला संयोजक बताता था। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को बाद में पता चला, कि आरोपी किसी संगठन का अध्यक्ष नही है। कार्यकर्ताओं को गुमराह कर पैसे ठगी की थी। आरोपी अभिनव पी द्विवेदी पिता आरपी द्विवेदी(35) वार्ड नंबर 01 लोको कालोनी थाना मनेन्द्रगढ़ का निवासी है। कार्यवाही में सचिन सिंह थाना प्रभारी, एएसआई आरआर भगत, इस्ताक खान, शम्भूनाथ यादव, प्रदीप लकड़ा, विमल लकड़ा आदि शामिल थे।

Home / Koria / आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से एक लाख ठगी, भारतीय मजदूर संघ का जिला संयोजक गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.