scriptये 6 ट्रेनें शुरु कराने रेलवे पटरी पर बैठ गए मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के विधायक, महापौर भी पहुंचीं | MLA's Protest: MP and CG MLA's sit on Railway track to start 6 trains | Patrika News

ये 6 ट्रेनें शुरु कराने रेलवे पटरी पर बैठ गए मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के विधायक, महापौर भी पहुंचीं

locationकोरीयाPublished: Oct 26, 2021 05:48:15 pm

MLA’s Protest: कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ विधायक ने डीआरएम (DRM) को 4 बार पत्र लिखकर टे्रन सेवा शुरु कराने की कही थी बात, चौथी बार रेलवे टै्रक (Railway Track) पर बैठकर प्रदर्शन की दी थी चेतावनी, मियाद खत्म होने पर किया गया प्रदर्शन, दोनों विधायकों ने केंद्र सरकार (Central Government) पर साधा निशाना

MLA's Protest

Protest to sit on Rainway Track

बरबसपुर. MLA’s Protest: मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल के नेतृत्व में मंगलवार को चिरमिरी से चलने वाली 6 ट्रेनों की सेवाएं दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर रेलवे ट्रैक पर बैठकर विरोध जताया गया।
इस दौरान नागपुर हाल्ट स्टेशन के पास करीब 2 घंटे तक आमसभा हुई, इसके बाद रेलवे टै्रक पर बैठकर धरना दिया। इधर रेलवे की कोयला लोड मालगाडिय़ों को एक स्टेशन से पहले ही रोक दिया गया।

मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. जायसवाल ने एसईसीआर बिलासपुर के डीआरएम को 4 बार पत्र लिखकर ट्रेन सेवाएं दोबारा शुरू करने मांग रखी थी, लेकिन रेलवे प्रशासन ने सिर्फ एक ट्रेन बिलासपुर-चिरमिरी की सेवाएं शुरू की। इससे नाराज विधायक ने चौथा पत्र लिखकर ट्रेनें नहीं चलने पर पटरी पर बैठकर कोयला परिवहन करने चेतावनी दी थी।
मामले में अल्टीमेटम की समय सीमा खत्म होने के बाद विधायक डॉ जायसवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में नागपुर हाल्ट स्टेशन पहुंचे। आमसभा को संबोधित कर विधायक ने कहा कि कोविड काल से बंद चिरमिरी से संचालित होने वाली समस्त ट्रेनों का पुन: संचालन करने डीआरएम को पत्राचार किया गया था।
Protest to sit on Rainway Track
IMAGE CREDIT: MP-CG MLA’s Protest
क्योंकि ट्रेनों के समय पर संचालन नहीं होने पर आम नागरिक काफी परेशान हैं। बावजूद रेल प्रबंधन की कुंभकर्णी नींद नहीं टूटी एवं क्षेत्रवासियों के आवागमन की विशेष साधन ट्रेनों का आज पर्यंत तक सेवाएं शुरू नहीं की गई है।
मामले में नागपुर रोड रेलवे स्टेशन में चक्काजाम कर कोयला लोड समस्त ट्रेन (मालगाड़ी) का परिवहन अवरूद्ध करने का निर्णय लिया गया।


केंद्र में बैठकर भाजपाई लगा रहे गुणा-गणित
मध्यप्रदेश के कोतमा विधायक सुनील सराफ ने कहा कि भाजपा के नुमाइंदे केंद्र में बैठ कर गुणा-गणित लगा रहे हैं। वे बताएं कि देश की आजादी में क्या किया। केवल हिन्दू-मुसलमान कर रहे हैं। शाहरुख खान के बेटे को पकड़ कर ब्राउन शुगर दिखा रहे हैं। लेकिन पुलवामा में इतना बड़ा आरडी एक्स नहीं पकड़ सके।
Protest to sit on Rainway Track
IMAGE CREDIT: MLA’s Protest
चुनाव में पैसा खर्च करने वाले उद्योगपतियों को पूरा देश बेचा जा रहा है। भारत के लोग पाकिस्तानी हो गए, ये कैसा गणतंत्र देश है। जो देश के नागरिकों की बातों को अनसुना कर रहा है। देश की लगाम दो व्यापारियों के हाथों में है। जो इस देश की संपत्ति को अपने गुर्गों के हाथों खुले आम बेच रहे हैं। इस व्यापार को कांग्रेस पार्टी कभी होने नहीं देगी।

चिरमिरी की ये ट्रेनें हैं बंद
-ट्रेन क्रमांक 58221 चिरमिरी-चंदिया।
-ट्रेन क्रमांक 58222 चंदिया-चिरमिरी।
-ट्रेन 51754 चिरमिरी-रीवा।
– रीवा-चिरमिरी पैसेंजर।
– चिरमिरी-कटनी सटल पैसेंजर।
-कटनी-चिरमिरी सटल पैसेंजर।


कोतमा विधायक, चिरमिरी महापौर भी पहुंची
नागपुर रेल रोको विरोध प्रदर्शन में मध्यप्रदेश के कोतमा विधायक सुनील सराफ व चिरमिरी महापौर कंचन जायसवाल, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में चिरमिरी व मनेंद्रगढ़ के जनप्रतिनिधि व कांग्रेस कार्यकर्ता शामि हुए। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान करीब दो घंटे तक आमसभा में रेलवे प्रशासन व केंद्र सरकारी को जमकर कोसा गया। फिर करीब दो घंटे तक रेलवे टै्रक पर बैठकर विरोध जताया गया।

इस दौरान सभापति गायत्री बिरहा, नपं अध्यक्ष रजनीश पाण्डेय, नपाध्यक्ष प्रभा पटेल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीता डे, सुभाष कश्यप, राणा दास, रामावतार अलगमकर, ओपी प्रीतम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो