कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ ब्लॉक के खोंगापानी चौकी अंतर्गत एकतानगर निवासी राघवेंद्र पटेल 26 वर्ष प्राइवेट बिजली मिस्त्री था। 14 जून की सुबह करीब 11 बजे वह काम करने घर से निकला था। रात 8 बजे उसने घर पर फोन कर बताया कि उसे आने में लेट हो जाएगा। रातभर वह नहीं लौटा तो परिजनों ने अपने स्तर से उसकी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 15 जून को खोंगापानी चौकी में दर्ज कराई। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी थी।
5 संदेही हिरासत में
हत्या की पूरी संभावना पर झगराखांड व मरवाही पुलिस ने 5 संदेहियों को हिरासत में लिया है। इनमें से 3 संदेही झगराखांड तथा 2 संदेही मरवाही क्षेत्र के हैं। पुलिस इन पांचों संदेहियों से पूछताछ कर रही है। मामले का खुलासा जल्द होने की संभावना जताई जा रही है।