scriptखरीदी केंद्र में अलाव जलाकर किसानों के साथ बैठे रहे पूर्व मंत्री भइयालाल, 71 किसानों ने रातभर की धान की रखवाली | Paddy politics: Former minister sitting with farmers in paddy center | Patrika News

खरीदी केंद्र में अलाव जलाकर किसानों के साथ बैठे रहे पूर्व मंत्री भइयालाल, 71 किसानों ने रातभर की धान की रखवाली

locationकोरीयाPublished: Feb 20, 2020 06:21:33 pm

Paddy politics: जिल्दा समिति में पूर्व मंत्री राजवाड़े के अलावा पूर्व विधायक श्यामबिहारी जायसवाल व भाजपा जिलाध्यक्ष आधी रात तक रहे मौजूद

खरीदी केंद्र में अलाव जलाकर किसानों के साथ बैठे रहे पूर्व मंत्री भइयालाल, 71 किसानों ने रातभर की धान की रखवाली

Former minister Bhaiyalal Rajwade and others

बैकुंठपुर/बचरापोड़ी. कोरिया जिले के सहकारी समिति जिल्दा में बारदाने की कमी होने के कारण 71 टोकन काटने के बाद धान खरीदी नहीं करने के खिलाफ बुधवार को किसानों का आक्रोश फूट पड़ा था। उन्होंने सुबह से आधी रात तक पूर्व मंत्री भइयालाल राजवाड़े के नेतृत्व में जमकर हंगामा किया गया।
इस दौरान समिति में अलाव जलाकर आधी रात तक पूर्व मंत्री भइयालाल राजवाड़े व भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे। वहीं टोकन कटाकर धान बिक्री करने वाले 71 किसानों ने रतजगा कर धान की रखवाली की।

कोरिया के 22 आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, उपार्जन केंद्रों में बारदाना कमी होने के कारण धान खरीदी बंद कर दी गई थी। इस दौरान बुधवार को किसानों द्वारा सुबह से लेकर रात करीब 11 बजे तक जमकर हंगामा किया गया। करीब 4 घंटे तक बचरापोड़ी-चिरमिरी सडक़ जाम कर दिया गया था।
भाजपाई व पंजीकृत किसान समिति के बाहर अलाव जलाकर डटे थे। सूचना मिलने के बाद एसडीएम, सीएसपी चिरमिरी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल भेजा गया। मामले में पूर्व श्रममंत्री भइयालाल राजवाड़े, पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में टोकन निरस्त नहीं करने व अगले दिन गुरुवार को धान खरीदी करने के आश्वासन के बाद जैसे-तैसे मामले को शांत कराया गया।
वहीं दूसरी ओर टोकन कटाने वाले 71 किसान रतजगा कर ट्रैक्टर सहित अन्य गाड़ी में लोड धान की रखवाली करने विवश रहे। सहकारी समिति में अगले दिन गुरुवार को सुबह निर्धारित समय पर पुराने टोकन व नए टोकन के आधार पर धान खरीदी की गई।

अंतिम दिन 18785.5 क्विंटल धान खरीदी, जिल्दा के आंकड़े में बढ़ोत्तरी
जानकारी के अनुसार आदिम जाति सेवा सहकारी समिति में अंतिम तिथि 20 फरवरी को धान बिक्री करने 483 टोकन काटा गया था। टोकन के आधार पर 18785.5 क्विंटल धान खरीदी करनी थी। लेकिन बारदाने की कमी के कारण गिरजापुर समिति में सिर्फ 20-20 क्विंटल खरीदी गई।
वहीं जिल्दा समिति में पुराने व नए टोकन से धान खरीदी करने के बाद आंकड़े में बढ़ोतरी होगी। क्योंकि जिल्दा में बारदाने की कमी के कारण धान नहीं बेचने वाले किसानों से धान खरीदी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो