scriptदेखें Exclusive Video : पिंजरे में बंद चूहों को देख शिकार करने घुस गया जहरीला सांप, उल्टा पड़ा दाव और चूहों ने मिलकर मार डाला | Rats killed snake in cage | Patrika News

देखें Exclusive Video : पिंजरे में बंद चूहों को देख शिकार करने घुस गया जहरीला सांप, उल्टा पड़ा दाव और चूहों ने मिलकर मार डाला

locationकोरीयाPublished: Jun 04, 2019 03:12:07 pm

सांप शिकार करने निकला था लेकिन खुद ही हो गया शिकार, व्यवसायी ने पाल रखे थे 4 चूहे

Killed snake

Snake killed

बैकुंठपुर. कहावत है कि आया था शिकार करने लेकिन खुद हो गया शिकार। ऐसा ही एक मामला कोरिया जिले के ओडग़ी नाका बैकुंठपुर में एक व्यवासायी के घर देखने को मिला। व्यवसायी ने पिंजरे में 4 चूहे पाल रखे थे। ३ जून की दोपहर 3 बजे एक जहरीले सांप की नजर उन चूहों पर पड़ गई।
सांप उन्हें अपना निवाला बनाने पिंजरे के भीतर घुस गया। इसके बाद सांप तो उनका शिकार नहीं कर पाया लेकिन चूहों ने अपने पैने दांतों से नोंच-नोंच कर मार डाला।

दरअसल बैकुंठपुर के ओडग़ी नाका में व्यवसायी अशोक गुप्ता की छिन्नमस्तिका मार्बल नाम से दुकान है। व्यवसायी ने शौकवश घर में अलग प्रजाति व सफेद रंग के 4 चूहे पाल रखे हैं। चूहों को उसने पिंजरे में रखा है। सोमवार की दोपहर चूहे पिंजरे में ही थे।
इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक जहरीले सांप की नजर उन पर पड़ गई और सांप उनका शिकार करने पहुंचा गया। वह जैसे ही पिंजरे में घुसा चूहों ने उस पर हमला कर दिया। देखते ही देखते चूहों ने उसे मार डाला।

व्यवसायी भी रह गया सन्न
कुछ देर बाद जब व्यवसायी वहां पहुंचा तो पिंजरे में सांप देख सन्न रह गया। फिर उसने आस-पास के लोगों को वहां बुलाया और जब उसे यकीन हो गया कि सांप मर चुका है तो उसे पिंजरे से बाहर निकाला।
इस नजारों को उसने अपने मोबाइल में भी कैद कर लिया। यह खबर जैसे ही शहर में फैली, लोगों की भीड़ वहां देखने पहुंचने लगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो