scriptसडक़ हादसे में कार सवार एक ही परिवार के 9 घायल, गंभीर 5 घायलों को रायपुर ले जा रही एंबुलेंस की ट्रक से हो गई भिड़ंत | Road accident: 2 times accident of one family within 12 hours | Patrika News

सडक़ हादसे में कार सवार एक ही परिवार के 9 घायल, गंभीर 5 घायलों को रायपुर ले जा रही एंबुलेंस की ट्रक से हो गई भिड़ंत

locationकोरीयाPublished: Feb 04, 2023 09:17:07 pm

Road accident: 12 घंटे के भीतर एक परिवार 2 बार हुआ हादसे का शिकार, 2 वर्षीय बच्चे का इलाज कराने कार से अंबिकापुर जाने के दौरान पहली बार हुई घटना, अंबिकापुर से परिवार के 5 सदस्यों को रेफर किए जाने के बाद दूसरी बार हो गया हादसा

सडक़ हादसे में कार सवार एक ही परिवार के 9 घायलों में 5 को रायपुर ले जा रही एंबुलेंस की ट्रक से हो गई भिड़ंत

Demo pic

बैकुंठपुर. Road accident: सडक़ दुर्घटना में घायल 5 मरीजों को अंबिकापुर से लेकर रायपुर जा रही एम्बुलेंस कोरबा जिले के चोटिया के पास ट्रक से टकरा गई। हादसे में चालक सहित 9 लोग घायल हो गए। सभी को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें कोरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल घायल परिवार 2 बार सडक़ दुर्घटना की शिकार हुई। पहली बार शुक्रवार की दोपहर कोरिया जिले के खडग़वां से एक परिवार 2 वर्ष के बच्चे की तबियत खराब होने पर उसका इलाज कराने अंबिकापुर जा रहे थे। इसी दौरान सूरजपुर में उनकी कार की भिड़ंत दूसरे वाहन से हो गई थी। इसमें सभी 9 लोग घायल हो गए थे। गंभीर 5 घायलों को एंबुलेंस से रायपुर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान दूसरी बार दुर्घटना हो गई।

घटना शुक्रवार की रात की बताई जा रही है।कोरिया जिले के मूलत: खडग़वां के रहने वाले एक परिवार में 2 साल के बच्चे अयान की तबीयत खराब हो गई। बच्चे को कार में लेकर परिवार के 8 सदस्य इलाज के लिए अंबिकापुर जा रहे थे। रास्ते में सूरजपुर जिले में ग्राम परसापारा के पास कार एक अन्य चारपहिया गाड़ी से टकरा गई।
कार में सवार सभी 9 लोगों को चोटें आई। सभी को अंबिकापुर के अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में पांच मरीजों को रायपुर रेफर कर दिया। घायल 5 लोगों को लेकर परिवार और उनके रिश्तेदार शुक्रवार की रात एम्बुलेंस से रायपुर जा रहे थे।
अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चोटिया के पास एम्बुलेंस ट्रक से टकरा गई। इससे एम्बुलेंस में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कोरबा अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना का कारण ट्रक और एम्बुलेंस की तेज रफ्तार बताई जा रही है।

युवती के घरवालों ने शादी से किया इनकार तो बंदूक लेकर पहुंच गया युवक, बोला- शादी तो करनी पड़ेगी


घायलों में ये शामिल
घायलों में राजकुमार 28 वर्ष निवासी भैरवार थाना सोनहत, जिन्ना देवी उम्र 44 वर्ष चिरमिरी, सर्जुन केरकेट्टा 22 वर्ष ट्रांसपोर्ट नगर अंबिकापुर, विक्रम यादव उम्र 25 वर्ष गंगापुर अंबिकापुर, सूरज यादव 23 वर्ष अंबिकापुर, जयकाली कुर्रे उम्र 45 वर्ष बचरा पोड़ी थाना खडग़वां, दुलरिया बाई 40 वर्ष बचरा पोड़ी, मिथलेश कुमार उम्र 20 वर्ष चिरमिरी और पवन कुमारी उम्र 33 वर्ष मनेन्द्रगढ़ शामिल है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो