scriptदहेज में मांगे 1 लाख रुपए और बाइक, 5 साल तक बांझपन का मिला ताना, तंग आकर महिला ने चुन लिया ये रास्ता | Women suicide to hanging, husband and his mother-father arrested | Patrika News

दहेज में मांगे 1 लाख रुपए और बाइक, 5 साल तक बांझपन का मिला ताना, तंग आकर महिला ने चुन लिया ये रास्ता

locationकोरीयाPublished: Dec 06, 2018 08:28:36 pm

माता-पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पति, सास-ससुर के खिलाफ अपराध दर्ज कर किया गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Women dead body

Women dead body

मनेंद्रगढ़. एक महिला को उसके ससुराल वाले दहेज में 1 लाख रुपए व बाइक के लिए प्रताडि़त करते थे। वहीं 5 साल तक वह मां नहीं बन पाई तो उसे बांझपन का भी ताना दिया जाता था। इससे तंग आकर 22 नवंबर को महिला ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
मामले में मृतिका के माता-पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने उसके पति, सास-ससुर के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया। पुलिस ने 6 दिसंबर को सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कोरिया जिले के पुलिस सहायता केन्द्र खोंगापानी के अनुसार 22 नवंबर को रानू कोल पति बबलू कोल (22) निवासी सीआरओ कैंप वार्ड क्रमांक 3 खोंगापानी ने 22 नवंबर को सुबह 10-11 बजे के बीच अपने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया था।
इस दौरान 4 दिसंबर को मृतका की मां लाली कोल ने उसके पति बबलू कोल, सास कस्तुरिया, ससुर मोतीलाल के खिलाफ कार्रवाई करने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें अपनी पुत्री रानू कोल का 16 मई 2013 को बबलू कोल के साथ विवाह धार्मिक एवं सामाजिक रीति रिवाज से कराने,
कुछ दिनों बाद ही दहेज में एक लाख एवं मोटर साइकिल की मांग कर मृतका को लगातार शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान करने, बाल बच्चे नहीं होने के कारण उसे छोड़कर दूसरी शादी कर लेने की धमकी देने की बात कही थी।
इससे उसकी लड़की द्वारा दुखी हो फांसी लगाकर आत्महत्या करने से उसकी मौत होना बताया गया था। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 304(बी), 34 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने 6 दिसंबर को मामले में आरोपी पति, सास, ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एक दिन पहले ही अपने ससुराल से लौटी थी
पुलिस के अनुसार मृतका अत्यंत दुखी व निराश थी और अपनी मां व परिजनों को इस बारे में बताया करती थी। मृतका घटना के एक दिन पहले अपने पति के साथ ससुराल ग्राम कठौतिया से वापस खोंगापानी अपने घर आई थी। महिला व उसके पति मायके खोंगापानी में ही रहते थे।
मृतका के पति एवं सास ससुर द्वारा दहेज की मांग और मां नहीं बन पाने की बात को लेकर लगातार प्रताडि़त करने से दुखी थी। इससे अपने घर में कमरे की छत में दुपट्टा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

अपने पति को फोन कर घर लौटने का समय पूछी थीं
पुलिस के अनुसार मृतका घटना तिथि को सुबह करीब 10 बजे खाना बनाकर खिलाई थी। पति खाना खाकर ठेका में काम करने 4 नंबर तिराहा बीसीम खोंगापानी चला गया था। करीब एक घंटे बाद सुबह करीब 11 बजे उसकी पत्नी फोन कर दोपहर में खाना खाने आने का समय पूछी तो पति ने उसे दोपहर में 1.30 बजे खाना खाने घर आने की बात कही थी।
इसके बाद मृतिका ने दोबारा कॉल नहीं उठाया। पति दोपहर में खाना खाने अपने घर पहुंचा तो बाहर का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खटखटाने पर भी नहीं खोली। इसके बाद अपने पड़ोसी-रिश्तेदार के साथ घर के पीछे से टटिया फांद कर अंदर देखा तो उसकी पत्नी रानू बेडरूम में सफेद रंग के दुपट्टा से फांसी पर लटकी हुई थी।
इससे तुरंत जीवित होने की संभावना से अपनी पत्नी को नीचे उतारकर पलंग में लेटाकर देखा और हल्ला करपड़ोसियों को बुलाकर दिखाया था, लेकिन उसकी पत्नी की मौत हो चुकी थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो