scriptसंक्रमित तेजी से ठीक हो रहे, कोटा जिले में कोरोना के 106 एक्टिव केस | 106 active cases of corona in Kota distric | Patrika News

संक्रमित तेजी से ठीक हो रहे, कोटा जिले में कोरोना के 106 एक्टिव केस

locationकोटाPublished: Jun 05, 2020 10:23:32 pm

Submitted by:

Jaggo Singh Dhaker

कोटा जिले में कोराना संक्रमित तेजी से ठीक हो रहे हैं। कोटा जिले में 722 होम क्वारेंटाइन हैं और और 538 जने संस्थागत क्वारेंटाइन हैं।

कोटा

कोटा जिले में कोरोना के 106 एक्टिव केस

कोटा. कोविड-19 के संक्रमण से जूझ रहे कोटा जिले में अब केवल करीब 106 रोगी कोविड अस्पताल में भर्ती हैं। बाकी रोगी ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार को 12 रोगियों को छुट्टी दी गई। कुल 503 पॉजिटिव में से 18 लोगों की मौत हुई है। इस तरह कोटा जिले में कोराना संक्रमित तेजी से ठीक हो रहे हैं। कोटा जिले में 722 होम क्वारेंटाइन हैं और और 538 जने संस्थागत क्वारेंटाइन हैं।
वहीं कोटा जिले में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव के 2 नए केस सामने आए हैं। अब तक कोरोना पॉजिटिव के कुल केस 503 हो गए हैं। इसके अलावा महावीर नगर क्षेत्र की टीचर्स कॉलोनी निवासी एक 62 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई। उसे गत 30 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस तरह अब तक कुल 18 मौतें कोविड संक्रमितों की हो चुकी हैं। प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज डॉ. विजय सरदाना ने बताया कि शुक्रवार को आए पॉजिटिव में 13 वर्षीय बालक निवासी विज्ञान नगर विस्तार और 26 वर्षीय पुरुष कोटड़ी निवासी शामिल है।
तकनीकी विश्वविद्यालय ने बनाया टच लैस सेनेटाइजर डिस्पेंसर
मुख्यमंत्री कोटा के नागरिकों से हुए रूबरू
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेशभर के सिविल सोसायटी सदस्यों व कोटा के लोगों से रूबरू हुए। उन्होंने संक्रमण को रोकने में निभाई गई सक्रिय भागीदारी के कार्यों की प्रशंसा की। चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव की रिकवरी दर 72.12 प्रतिशत है। कोटा से कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष आबिद कागजी, श्रेयांस मेहता, ह्मूमन हैल्प लाइन ट्रस्ट के मनोज जैन, वी फॉर यू के राजीव भारती,पंकज सेठी, रेडक्रॉस सोसायटी के जगदीश जिंदल, थोक किराना व्यापार संघ के कैलाश जैन ने भाग लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो