scriptकारीगर पिता ने देखा था सपना, बेटे ने किया साकार.. | 12th board result : success story of son of artisan | Patrika News

कारीगर पिता ने देखा था सपना, बेटे ने किया साकार..

locationकोटाPublished: Jul 09, 2020 12:14:34 am

Submitted by:

Kanaram Mundiyar

मन में एक ही बात ठान रखी थी कि अच्छे नम्बर से बोर्ड परीक्षा पास कर इंजीनियर बन सकूं।
 

कारीगर पिता ने देखा था सपना, बेटे ने किया साकार..

कारीगर पिता ने देखा था सपना, बेटे ने किया साकार..

कोटा. मैं रोजाना रात डेढ़ से 2 बजे सोता था और तड़के 5 बजे वापस उठ जाता था। मन में एक ही बात ठान रखी थी कि अच्छे नम्बर से बोर्ड परीक्षा पास कर इंजीनियर बन सकूं। यह कहना माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं विज्ञान संकाय में 98.40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले शोयब हुसैन का। प्रगति पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल के छात्र शोयब ने बताया कि उसके पिता निसार हुसैन कारीगर है। बड़ी मुश्किलों से उन्होंने मुझे पढ़ाया। मां शकीला बानो गृहिणी है। मेरी पूरी कोशिश है कि माता-पिता के हर सपने को मैं साकार कर सकूं। पिता मुझे हर पल पढ़ाई के लिए प्रेरित करते थे। स्कूल व कोचिंग के शिक्षकों का भी पूरा सहयोग मिला। स्कूल व कोचिंग में पढ़ाई के बाद सीधे घर आकर पढ़ाई में जुट जाता था। पढ़ाई का तनाव दूर रखने के लिए शाम को थोड़ी देर जरूर खेलता था। रोजाना 10 से 12 घंटे पढ़ाई की। अब आगे जाकर आईआईटी कर इंजीनियर बनना है।
यह भी पढ़ें
12th Science result : कोटा के शोयब ने लहराया परचम, हासिल किए 98.3 फीसदी अंक

फिर आया श्रेष्ठ परिणाम
निशान्स क्लासेज के विद्यार्थियों ने एक बार फि र श्रेष्ठता सिद्ध की है। संस्थान की छात्रा राधिका नागर ने 12वीं विज्ञान संकाय में 95.60 प्रतिशत, निखिल गोचर ने 94 प्रतिशत, शुभम कुम्हार ने 93 प्रतिशत, विजय नागर ने 92.60, प्रियल हाड़ा ने 92.40 प्रतिशत, दीक्षिता रेनवाल ने 92.00 प्रतिशत, नवीन पारेता ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अंग्रेजी माध्यम में ज्योति जैन ने 91 प्रतिशत, तानिया मेहता ने 90.80 प्रतिशत, अशुंल चौरसिया ने 90.60 प्रतिशत, तथा कृषि विज्ञान में नितिश मीणा ने 90.40 प्रतिशत व सोनिया प्रजापत 90 अंक प्राप्त किए। विषयवार 35 विद्यार्थीयों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। निशान्स क्लासेज के निदेशक रूद्रेश तिवारी ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो