script12th Science result : कोटा के शोयब ने लहराया परचम, हासिल किए 98.3 फीसदी अंक | 12th board science result: shoyab from kota secured 98.3 marks | Patrika News

12th Science result : कोटा के शोयब ने लहराया परचम, हासिल किए 98.3 फीसदी अंक

locationकोटाPublished: Jul 08, 2020 09:29:15 pm

Submitted by:

Kanaram Mundiyar

बोर्ड परीक्षा में सफलता से मिली नई खुशी
 

12th Science result : कोटा के शोयब ने लहराया परचम, हासिल किए 98.3 फीसदी अंक

12th Science result : कोटा के शोयब ने लहराया परचम, हासिल किए 98.3 फीसदी अंक

कोटा. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी किए गए 12वीं विज्ञान वर्ग के परीक्षा परिणामों में कोटा के कई विद्यार्थियों ने परचम लहराया है।

सीसीआई संस्थान कोटा के छात्र शोयब हुसैन ने कोटा में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा 98.3 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। संस्थान के भौतिक विज्ञान के छात्र अभिषेक मुवाल ने 96 प्रतिशत, मुकेश ने 95 प्रतिशत तथा गौरव सेन ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। भौतिक विज्ञान विषय में शोयब हुसैन तथा अंजुम ने 100-100 अंक प्राप्त किए। जो भौतिक विज्ञान के कोटा के अधिकतम अंक हैं। रसायन विज्ञान में शोयब तथा विनिता, मारिया फ ातिमा ने 99 अंक प्राप्त किए। गणित विषय में तीन छात्र अंजुम, साक्षी, व विनिता ने 100 में 100 अंक प्राप्त किए। जीव विज्ञान विषय में अंजु राठौर ने 95 अंक प्राप्त किए। अंग्रेजी विषय में शोयब हुसैन ने 97 अंक प्राप्त किए तथा हिन्दी में 96 अंक सर्वश्रेष्ठ अंक रहे। संस्थान के डायरेक्टर सोनिया राठौर ने सभी को बधाई दी व उज्जवल भविष्य की कामना की।
एलबीएस एकेडमी सी.सै. स्कूल, कोटा के राहुल जैन 93.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अव्वल रहे।अरविन्द मेहता 91.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। महावीर मेहता ने 90.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। समीर मीणा ने 90.40 प्रतिशत प्राप्त किए। राहुल जैन ने गणित में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। कृषि विज्ञान संकाय में अविनाश सुमन ने 87.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके साथ ही 193 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उर्तीण हुए। चेयरमैन कुलदीप माथुर ने सभी को शुभकामनाएं दी।
यह भी पढ़ें
12th Board result : 90.94 प्रतिशत रहा कोटा जिले का परीक्षा परिणाम

रसायन विज्ञान में 100 से 100 अंक प्राप्त किए
कोटा. महावीर नगर स्थित सुरेश गुर्जर केमिस्ट्री क्लासेज के विद्यार्थी रोहित नागर ने रसायन विज्ञान में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं। संस्थान के शीतल गोचर और निकिता कुमारी ने रसायन विज्ञान में 100 में से 99 अंक अर्जित किए हैं तथा 62 विद्यार्थियों ने रसायन विज्ञान में 90 से अधिक अंक अर्जित कर श्रेष्ठता प्रमाणित की है। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक सुरेश गुर्जर ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें बधाई दी। निदेशक ने रोहित को 21 हजार का नगद पुरस्कार भी दिया।
मिली बेहतर सफलता
सीनियर सैकंडरी विज्ञान वर्ग के घोषित परिणाम में आर्यावर्त शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने बेहतर सफलता हासिल की है। संस्थान के छात्र जितेंद्र नागर ने 95.80 अंक प्राप्त कर संस्थान को गौरवान्वित किया।छात्र जितेंद्र के रसायन में 100 और कृषि विज्ञान में 99 अंक प्राप्त किए।संस्थान के कही अन्यो छात्रों के भी 99 अंक प्राप्त हुए है।संस्थान के तीनों निदेशकों बुद्धि प्रकाश शर्मा, वीरेंद्र शर्मा और चेतन नागर ने छात्र का स्वागत किया किया और उसे भावी जीवन मे सफल होने का आशीर्वाद दिए।
यह भी पढ़ें
बूंदी, कोटा के मंदिरों को संवारेगा पर्यटन मंत्रालय

ये रहे टॉपर

नाम : शोयब हुसैन
पिता का नाम : निसार हुसैन (कारीगर)
माता का नाम : शकीला बानो
प्रतिशत : 98.40
लक्ष्य : इंजीनियर बनाना
स्कू ल : प्रगति पब्लिक सी.सै. स्कू ल पुलिस लाइंस
—————-
नाम : स्नेहा मित्तल
पिता का नाम : मदन मोहन मित्तल (व्यवसायी)
माता का नाम : अनिता गुप्ता
प्रतिशत : 97.60
लक्ष्य : डॉक्टर
स्कू ल : श्री निकेतन बाल सी.सै. स्कू ल, आदर्श नगर बूंदी रोड
——————
नाम : रितिका गुप्ता
पिता का नाम : मुकेश गुप्ता (प्राइवेट जॉब)
माता का नाम : प्रीति गुप्ता
प्रतिशत : 97
लक्ष्य : इंजीनियर
स्कू ल : उषा शिशु निकेतन स्कू ल, खेड़ली फाटक

————-
नाम : विजय गौतम
पिता का नाम : विष्णु गौतम (कम्प्यूटर कोचिंग)
माता का नाम : मंजू गौतम
प्रतिशत : 96.40
लक्ष्य : इंजीनियर
स्कू ल : स्टार पब्लिक सी.सै. स्कू ल प्रेमनगर प्रथम
नाम : गिरिराज सिंह भाटिया
पिता का नाम : भगवान सिंह भाटिया (मजदूरी)
माता का नाम : सुगना बाई
प्रतिशत : 92.00
लक्ष्य : डॉक्टर
स्कू ल : महात्मा गांधी सी.सै. स्कू ल गुमानपुरा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो