scriptकोरोना भगाने को 80 वार्डों में 13 लाख लीटर से ज्यादा हाइपो क्लोराइड छिड़का | 13 lakh liters of hypo chloride sprinkled in 80 wards | Patrika News

कोरोना भगाने को 80 वार्डों में 13 लाख लीटर से ज्यादा हाइपो क्लोराइड छिड़का

locationकोटाPublished: Jun 13, 2021 10:18:47 am

Submitted by:

Jaggo Singh Dhaker

कोटा दक्षिण निगम की ओर से लॉकडाउन नियमों की पालना नहीं करने पर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी सीज किया जा रहा है। 1 अप्रेल 12 जून तक 174 प्रतिष्ठानों को सीज किया गया। इनसे जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा 525 लोगों पर व्यक्तिगत जुर्माना लगाया गया।
 

kotas.jpg
कोटा. कोरोना वायरस से जंग लडऩे में कोटा दक्षिण नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी भी लगातार संघर्ष कर रहे हैं। कोटा दक्षिण नगर निगम की टीम की ओर से क्षेत्र के सभी 80 वार्डों में सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव किया जा रहा है। 1 अप्रेल से 12 जून तक कोटा दक्षिण निगम के क्षेत्र में 13 लाख 87 हजार 900 लीटर सोडियम हाइपो क्लोराइड और पानी के मिश्रण का छिड़काव किया जा चुका है। इसके अलावा लगातार मास्क का वितरण किया जा रहा है। वहीं कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर लोगों से जुर्माना भी वसूला जा रहा है। इसके अलावा लॉकडाउन नियमों की पालना नहीं करने पर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी सीज किया जा रहा है। 1 अप्रेल 12 जून तक 174 प्रतिष्ठानों को सीज किया गया। इनसे जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा 525 लोगों पर व्यक्तिगत जुर्माना लगाया गया। महापौर राजीव अग्रवाल, उप महापौर पवन मीना और आयुक्त कीर्ति राठौड़ के नेतृत्व में निगम टीम कोरोना की दूसरी लहर से निपटने में दो माह से ज्यादा समय से जुटी हुई है। आयुक्त कीर्ति राठौड़ ने बताया कि निगम टीम को जो भी टास्क दिया गया, वह पूरा किया। कई कार्मिक भी बीमार हुए, लेकिन टीम का मनोबल कम नहीं हुआ।
मास्क वितरण जारी

130000 हजार मास्क बांटे

378000 रुए जुर्माना वसूला

14 वाहन और हैंड मशीनों से सेनेटाइज कार्य किया

119 टिपर और 50 ऑटो से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया

कोरोना संक्रमण से जंग सामूहिक प्रयासों से ही जीती जा सकती है। स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के निर्देश पर निगम की पूरी टीम ने कोरोना से जंग लडऩे के लिए कार्य किया। पार्षद, आयुक्त और अन्य अधिकारी-कर्मचारियों का सहयोग मिला।
– राजीव अग्रवाल, महापौर, कोटा दक्षिण निगम
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोगों को मास्क पहनने, हाथ धोने से जैसे उपाय अभी जारी रखने की जरूरत है। नागरिकों की सतर्कता से कोरोना से मुक्ति मिलेगी। निगम की टीम हर संभव प्रयास करती रहेगी।
– कीर्ति राठौड़, आयुक्त, कोटा दक्षिण निगम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो