scriptकोटा उत्तर निगम में सुबह 10 बजे तक 19.71 प्रतिशत मतदान | 16.73 percent voting in Kota North Corporation till 10 am | Patrika News

कोटा उत्तर निगम में सुबह 10 बजे तक 19.71 प्रतिशत मतदान

locationकोटाPublished: Oct 29, 2020 11:11:12 am

Submitted by:

Jaggo Singh Dhaker

कोटा उत्तर नगर निगम के 70 वार्डों में 225 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस क्षेत्र में कुल 3 लाख 32 हजार 655 मतदाता हैं। सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर कतारें लगी है। वरिष्ठ नागरिक भी मतदान करने आ रहे हैं।

kota.jpg

कोटा उत्तर नगर निगम में मतदान केन्द्रों पर कतारें लगी है।

कोटा. कोटा उत्तर नगर निगम में 7.30 बजे से मतदान शुरू हुआ तभी से मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। यहां सुबह 10 बजे तक 19.71 प्रतिशत मतदान हो गया। कोविड संक्रमण के बीच पहली बार कोटा में मतदान हो रहा है।
कोरोना गाइड लाइन के अनुसार मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। प्रत्येक मतदान केन्द्र को सेनेटाइज किया गया है। इस बार कुल 555 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। कोटा उत्तर निगम के 70 वार्डों में कुल 225 प्रत्याशी चुनावी दंगल में भाग्य आजमा रहे हैं। इस क्षेत्र में कुल 3 लाख 32 हजार 655 कुल मतदाता है, जिसमें 1 लाख 70 हजार 894 पुरुष मतदाता तथा 1 लाख 61 हजार 759 महिला मतदाता हैं। 70 कुल वार्ड हैं। 302 वास्तविक मतदान केन्द्र हैं। 253 सहायक मतदान केन्द्र कोरोना गाइडलाइन की पालना में बनाए हैं। इस निगम में एक प्रत्याशी का नामांकन खारिज होने के कारण भाजपा के 69 प्रत्याशी मैदान में हैं। एक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी को पार्टी में शामिल कर समर्थन दिया है, जबकि कांग्रेस के सभी 70 वार्ड में प्रत्याशी मैदान में हैं। उत्तर में महापौर का पद भी महिला के लिए आरक्षित है, जबकि दक्षिण नगर निगम के लिए मतदान 1 नवम्बर को होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो